23rd September 2026

BREAKING NEWS

सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

60 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला स्वास्थ्य कवरेज, PM मोदी बोले- गरीबों के लिए वरदान

Advertisment

Shraddha Walkar Case : जिस पर श्रद्धा के कत्ल का आरोप, वही कर रहा Sociology की पढ़ाई! एक अर्जी से टली कोर्ट की सुनवाई

Media Yodha Desk Sat, Jul 11, 2026

Shraddha Walkar Case: श्रद्धा वालकर मर्डर केस का आरोपी आफताब पूनावाला जेल में सोशियोलॉजी की पढ़ाई कर रहा है. जिसकी परीक्षा के लिए कोर्ट की सुनवाई टल गई है. आफताब ने प्रेमिका श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए थे, श्रद्धा के शव के कुछ हिस्से उसके घर से फ्रीज से भी मिले थे. जब यह मामला सामने आया था, तब कई दिनों तक सुर्खियों में बना रहा. श्रद्धा के साथ जिस तरह की बर्बरता बरती गई, उसे जानकर हर कोई आरोपी आफताब से नफरत करने लगे. अभी यह मामला कोर्ट में चल रहा है, आरोपी जेल में है. इस बीच यह जानकारी सामने आई कि श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी इग्नू से सोशियोलॉजी की पढ़ाई कर रहा है. जिसकी 20 जुलाई को परीक्षा है, इस परीक्षा के लिए 20 जुलाई को होने वाली कोर्ट की सुनवाई टाल दी गई है. दिल्ली की एक अदालत ने श्रद्धा वालकर मर्डर केस की कार्यवाही 20 जुलाई को रद्द करने की मंजूरी दे दी है, क्योंकि आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने बताया कि उस दिन वह तिहाड़ जेल में अपनी MA सोशियोलॉजी की आखिरी परीक्षा में शामिल होगा. 

इग्नू से सोशियोलॉजी की पढ़ाई कर रहा आफताब

एडिशनल सेशन जज हरगुरविंदर सिंह जग्गी ने बताया कि पूनावाला की परीक्षाएं जो इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) द्वारा आयोजित की जा रही हैं, 11 जुलाई से 20 जुलाई के बीच तिहाड़ की सेंट्रल जेल नंबर 3 के अंदर बने परीक्षा केंद्र में होनी हैं. वह इसी जेल में अंडर-ट्रायल कैदी के तौर पर बंद है.

20 जुलाई को परीक्षा के कारण सुनवाई टली

8 जुलाई के एक आदेश में कोर्ट ने कहा, 'आरोपी/अंडर-ट्रायल कैदी (UTP) आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी अर्ज़ी में बताया है कि उसे 20 जुलाई, 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक IGNOU के परीक्षा केंद्र (जो तिहाड़ की सेंट्रल जेल नंबर 3 में है) में M.A. सोशियोलॉजी की आखिरी परीक्षा देनी है. परीक्षा की तारीखें 11 जुलाई, 2026 से 20 जुलाई, 2026 तक तय हैं.

फिजिकली पेश होने से मांगी थी छूट

पूनावाला ने एक अर्ज़ी देकर 20 जुलाई को कोर्ट में फिजिकली पेश होने से छूट मांगी थी. उसने कहा था कि उस दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक उसकी आखिरी परीक्षा होगी. उसकी अर्ज़ी को मानते हुए कोर्ट ने 20 जुलाई की सुनवाई रद्द कर दी और आदेश दिया कि अभियोजन पक्ष के सबूत 21 जुलाई से दोपहर 2 बजे दर्ज किए जाएं, जबकि पहले तय की गई बाकी तारीखों पर कार्यवाही जारी रहेगी.

श्रद्धा की हत्या कर शव के किए थे टुकड़े

मालूम हो कि आफताब ने 27 वर्षीय कॉल सेंटर कर्मचारी श्रद्धा वालकर की मई 2022 में हत्या कर दी थी. आरोप है कि पूनावाला ने वालकर की गला घोंट कर हत्या की, शव के कई टुकड़े किए, उन्हें एक रेफ्रिजरेटर में रखा और कई दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाया. पूनावाला ने दिल्ली के महरौली में एक किराए के फ्लैट में वारदात को अंजाम दिया था. उसे 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन