10th May 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री निवास घेराव पड़ा भारी! NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

IPL के बाद रायपुर में क्रिकेट का रोमांच बरकरार, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

Advertisment

कुरनूल (तेलंगाना)। : कुरनूल में सनसनीखेज मर्डर केस: शादी के एक महीने बाद पत्नी ने प्रेमी संग रचा हत्या का खेल, मां भी थी शामिल

admin Tue, Jun 24, 2025

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी दिल दहला देने वाली वारदात तेलंगाना के कुरनूल जिले से सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने शादी के महज एक महीने बाद अपने पति की हत्या करवा दी। इस साजिश में उसकी मां भी शामिल थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बैंक कर्मचारी प्रेमी की तलाश जारी है।

कैसे हुआ कत्ल?

32 वर्षीय तेजेश्वर की शादी 18 मई 2025 को ऐश्वर्या से हुई थी। 17 जून को उसकी लाश कुरनूल की नहर में मिली। जांच में खुलासा हुआ कि ऐश्वर्या का एक बैंक कर्मचारी से अफेयर था। दोनों के बीच 2000 से ज्यादा बार फोन पर बात हुई थी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी प्रेमी से ऐश्वर्या की मां के भी संबंध थे।

ऐसे रची गई साजिश

पुलिस के मुताबिक ऐश्वर्या और उसकी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर तेजेश्वर की हत्या की साजिश रची। प्रेमी ने सुपारी किलरों से तेजेश्वर की हत्या करवाई और शव नहर में फेंक दिया। हत्या का मकसद उसकी संपत्ति पर कब्जा करना था।

परिवार ने पहले ही जताया था शक

तेजेश्वर के परिवार ने पहले ही लड़की के चरित्र पर संदेह जताया था, लेकिन वह नहीं माना। परिवार अब आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहा है।

पुलिस का बयान

कुरनूल पुलिस ने ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक कर्मचारी प्रेमी और हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन