12th April 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस संगठन में खींचतान? श्रीकुमार मेनन बोले- दीपक बैज से होगी चर्चा, टकराव से इनकार

फार्च्यूनर छोड़ अब ‘देसी स्कॉर्पियो’ में नजर आए मुख्यमंत्री, बदला काफिले का अंदाज़

होर्मुज में बिछाई गई समुद्री सुरंगें बनी ईरान के लिए सिरदर्द, खुद को ही नहीं मिल रही लोकेशन; अमेरिका की सैटेलाइट भी नहीं

'प्रिय वैभव…' RCB की हार के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में जो लिखा वो दिल जीत लेगा

बस्तर में माओवादियों की उलटी गिनती शुरू, आत्मसमर्पण की आखिरी चेतावनी के बाद भी 5 अंडरग्राउंड

Advertisment

Randeep Hooda Baby name : 49 की उम्र में पिता बने रणदीप हुड्डा, बेटी का नाम किया रिवील - जानें किसने रखा और क्या है इसका अर्थ

Media Yodha Desk Sat, Apr 11, 2026

Randeep Hooda Baby name : बॉलीवुड के शानदार एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी मॉडल व अभिनेत्री लिन लैशराम इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। शादी के करीब डेढ़ साल बाद इस कपल के जीवन में एक नन्ही परी का आगमन हुआ है। दोनों ही पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं और रणदीप अपनी बेटी संग खास पल बिता रहे हैं। हाल ही में अपनी बेटी के जन्म का एक महीना पूरा होने के खास अवसर पर रणदीप और लिन ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस खुशी को और बढ़ाते हुए बेटी का प्यार और यूनिक नाम बता दिया है। माता-पिता बनने के इस नए सफर को उन्होंने अपने जीवन का सबसे भावुक और खूबसूरत अनुभव बताया है।

नन्ही परी का खास नाम और उसका गहरा अर्थ

बेटे के जन्म के एक महीने बाद इस जोड़े ने आखिरकार अपनी लाडली के नाम का खुलासा कर दिया है। रणदीप और लिन ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका रखा है। यह नाम न केवल सुनने में मॉडर्न और मधुर है, बल्कि इसका अर्थ भी बेहद गहरा है। 'न्योमिका' का अर्थ दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश की तरह असीम होता है। दिलचस्प बात यह है कि इस नाम का चयन रणदीप की बहन अंजलि हुड्डा ने किया है, जो इस नामकरण को परिवार के लिए और भी भावनात्मक और यादगार बनाता है। रणदीप ने अपनी पोस्ट में बताया कि जैसे ही उन्होंने यह नाम सुना, उन्हें तुरंत महसूस हो गया कि यह उनकी बेटी के लिए बिल्कुल सही है।

दिखाई बेटी की झलक

रणदीप ने अपनी बेटी और लिन की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें पहली बार बेटी का चेहरा देखने को मिला। लिन उसे गोद में लिए और सीने से लगाए नजर आ रही हैं, वहीं रणदीप हुड्डा बार-बार बेटी के नाम को पुकार रहे हैं, उनकी आवाज आप तस्वीर में लगे वॉइस नोट में सुन सकते हैं। रणदीप ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी दुनिया में एक नया चैप्टर, न्योमिका हुड्डा- दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश की तरह असीम।' इस पोस्ट को देखने के बाद लोग बेटी के नाम को अलग और अनोखा बता रहे हैं।

सांस्कृतिक विरासत और प्रेम की मिसाल

रणदीप और लिन की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप के दौरान हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने 29 नवंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। हरियाणा के जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाले रणदीप ने अपनी पत्नी की मणिपुरी संस्कृति का पूरा सम्मान करते हुए इम्फाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों से शादी की थी। उस दौरान सफेद धोती और पगड़ी पहने रणदीप की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यह शादी सादगी और सांस्कृतिक एकता की एक सुंदर मिसाल मानी जाती है।

पेशेवर मोर्चे पर रणदीप हुड्डा

निजी जीवन में पिता बनने की इस बड़ी खुशी के साथ-साथ रणदीप अपने करियर पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आने वाले समय में वह फिल्म 'ईथा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं और प्रशंसकों को रणदीप के एक और दमदार अभिनय का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल रणदीप और लिन अपना पूरा समय अपनी बेटी न्योमिका की परवरिश और उसके साथ बिताए जा रहे हर पल को संजोने में लगा रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन