23rd September 2026

BREAKING NEWS

सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

60 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला स्वास्थ्य कवरेज, PM मोदी बोले- गरीबों के लिए वरदान

Advertisment

पुलिस मुंगेली ‘‘ऑपरेशन बाज ’’ : मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से) के निर्देशन में जरहागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्री हरविंदर सिंह के नेतृत्व में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत थाना जरहागांव अंतर्गत ग्राम अमोरा में मनियारी नदी किनारे अपने बाड़ी में अवैध मादक पदार्थ गांजा उत्पादन करने वाले आरोपी को जरहागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

दिनांक 27.06.2026 को थाना जरहागांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अमोरा में एक व्यक्ति मनियारी नदी के किनारे अपने सब्जी बाडी में अवैध रूप से गांजे का पौधा लगाकर अवैध मादक पदार्थ का उत्पादन कर रहा है कि सूचना पर, मुखबीर सूचना तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही हेतु ग्राम अमोरा संदेही के बाड़ी मे रेड कार्यवाही किया गया जिसमें रेड कार्यवाही के दौरान 03 नग मादक पदार्थ गांजे का हरा पौधा पत्तीदार उगा हुआ मिला, जिसके संबंध में भैयालाल धुरी से बारिकी से पूछताछ किया गया एवं गवाहों से पौधों के पत्ती को रगडकर सुंघवाकर पहचान करवाया गया जो मादक पदार्थ गांजे का हरा पौधा होना पाये जाने पर गांजे के 03 नग हरे पौधे को गवाहों के समक्ष जड़ सहित उखडवाकर बरामद आरोपी भैयालाल धुरी से जप्त किया गया, जिसका कुल वजन 3.650 किलोग्राम किमती करीबन 15000 रूपये का होना पाये जाने पर आरोपी भैया लाल धुरी पिता स्व. विश्राम धुरी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम अमोरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली को दिनांक 27.06.2026 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के तहत अवैध रूप से मादक पदार्थ शराब एवं गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक शोभा यादव थाना प्रभारी जरहागांव, प्रशिक्षु उप निरी. हर्षा वर्मा प्र.आर. महेश राज, भुवन चतुर्वेदी आर. पेखन गेंदले, बसंत पैकरा एवं उमेश सोनवानी की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन