22nd November 2026

BREAKING NEWS

कुछ राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, नौकरी के नए मौके, जानें सभी 12 राशियों का हाल

जंगल में छिपाया गया था प्रेशर कुकर बम, सुरक्षा बलों ने समय रहते किया निष्क्रिय

वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय ओपनर नहीं कर सका

बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना

यात्रियों की फरमाइश पर गाए ‘कल हो न हो’ और ‘बिजुरिया’

Advertisment

किंग खान का इंटरनेशनल जलवा : दुनिया के महानतम 100 फिल्म सितारों में शामिल हुए शाहरुख, जानें रैंकिंग

Media Yodha Desk Fri, Nov 20, 2026

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। अपनी शानदार अदाकारी और दमदार फिल्मों के दम पर दुनिया भर में पहचान बनाने वाले किंग खान को अब 'ऑल टाइम के 100 महानतम फिल्म सितारों' की सूची में जगह मिली है। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले वह इकलौते भारतीय अभिनेता हैं।

मशहूर अमेरिकी एंटरटेनमेंट मैगजीन 'वैरायटी' ने 18 नवंबर 2026 को '100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स ऑफ ऑल टाइम' की सूची जारी की है। इसमें शाह रुख खान को 92वां स्थान दिया गया है। इस उपलब्धि से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है।

सिनेमा के दिग्गज के रूप में मिली पहचान

मैगजीन ने शाह रुख खान को बॉलीवुड सिनेमा का दिग्गज बताते हुए उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ की है। उनके अभिनय में ड्रामा, बेबाक अंदाज और हास्य की समझ को उनकी सबसे बड़ी खूबियों में शामिल किया गया है। यही विशेषताएं उन्हें अलग-अलग दौर में दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाए रखने में अहम रही हैं।

उनकी फिल्मों का जिक्र करते हुए 'बाजीगर' और 'डर' को उनके करियर की अहम फिल्में बताया गया है। वहीं, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'देवदास' जैसी फिल्मों ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में खास पहचान दिलाई।

दुनिया के दिग्गज सितारों में शामिल हुए SRK

भारत में प्रशंसक शाह रुख खान को प्यार से 'किंग खान' कहते हैं। अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें दुनिया के महानतम फिल्म सितारों की सूची में जगह मिली है।

इस सूची में शाह रुख खान के अलावा मर्लिन मोनरो, हम्फ्री बोगार्ट, चार्ली चैपलिन, जैक निकोलसन, कैथरीन हेपबर्न, सिडनी पोइटियर, मार्लन ब्रैंडो, टॉम क्रूज, तोशिरो मिफुने और बारबरा स्ट्रीसैंड जैसे दिग्गज कलाकारों के नाम शामिल हैं।

फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे शाहरुख

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाह रुख खान जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'किंग' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी सहित कई कलाकार नजर आएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन