CG News : जंगल में छिपाया गया था प्रेशर कुकर बम, सुरक्षा बलों ने समय रहते किया निष्क्रिय
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान जंगल-पहाड़ी इलाके में करीब 3 किलो वजन का प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने समय रहते इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित बड़ा खतरा टल गया।
संयुक्त सर्चिंग अभियान में मिला IED
जानकारी के मुताबिक, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को एक संदिग्ध प्रेशर कुकर दिखाई दिया। जांच करने पर उसमें करीब 3 किलो वजन का IED होने की पुष्टि हुई।
BDS की टीम ने किया निष्क्रिय
IED मिलने के बाद बीडीएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत उसे निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की तत्परता से नक्सलियों की संभावित साजिश नाकाम हो गई। घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन