8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

Crime News : स्कूल में जूनियर छात्र ने की सीनियर छात्र की हत्या, ताबड़तोड़ चाकू चलाया

Media Yodha Desk Tue, Aug 19, 2025

गाजीपुर : जिले में स्कूली छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले ने सभी को हिला कर रख दिया है. आपसी विवाद में कक्षा-9 के छात्र ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा को मौत के घाट उतार दिया. इस हमले में तीन अन्य छात्र घायल हो गए. हत्यारोपी पानी की बोतल में चाकू छिपाकर लाया था. मौका पाकर उसने बाथरूम के पास आदित्य पर हमला बोल दिया. बीच-बचाव करने आए छात्रों को भी नहीं छोड़ा.

दरअसल, सोमवार की सुबह 9:30 बजे गाजीपुर के महराजगंज स्थित एक निजी स्कूल में छात्रों के बीच विवाद हुआ. 9वीं कक्षा के एक छात्र ने गुस्से में आकर 10वीं कक्षा के आदित्य वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे आदित्य की मौत हो गई. यह घटना स्कूल के बाथरूम के पास हुई. हमलावर छात्र ने चाकू को पानी की मेटल बोतल में छिपाकर लाया था. आदित्य लड़ाई को शांत कराने की कोशिश कर रहा था तभी उस पर हमला हुआ. पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, छात्रों के बीच आपसी विवाद था, जो खूनी संघर्ष में बदल गया. एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे आपसी विवाद का मामला बताया है. वहीं, मृतक आदित्य के बड़े पिताजी ने बताया कि आदित्य का झगड़ा किसी से नहीं था. वह तो दो अन्य छात्रों के बीच हो रही लड़ाई को शांत कराने गया था, तभी आरोपी छात्र ने उस पर पेट और सिर पर चाकू से वार कर दिया. इस अचानक हुए हमले से आदित्य की जान चली गई.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन