22nd July 2026

BREAKING NEWS

AUCET परीक्षा में परीक्षार्थियों की सहायता के लिए एलुमनी एसोसिएशन एवं यूटीडी के छात्रों ने लगाया हेल्प डेस्क

22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

बिलासपुर में चौकीदार की हत्या का खुलासा, पटना, बेंगलुरु और प्रयागराज से 3 आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

सलमान खान की तबीयत ठीक है? : नए वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

Media Yodha Desk Mon, Jul 20, 2026

नई दिल्ली: दबंग खान और बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के एक लेटेस्ट वीडियो ने फैन्स को हैरान और परेशान कर दिया है. सलमान खान बेहद की सिम्पल अंदाज में नजर आए तो लोगों को उनकी सेहत की चिंता सताने लगी और कई लोगों ने हालचाल भी पूछे कि आखिर भाईजान के साथ सबकुछ ठीक है या नहीं. दरअसल सलमान शुक्रवार (17 जुलाई) को मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के ऑफिस गए. एक्टर ने SRA के स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर का उद्घाटन किया. इसी कार्यक्रम के वीडियो जब सोशल मीडिया पर आए तो लोग हैरान रहगए. कमाल की बात ये है कि सलमान अपने लेटेस्ट लुक में पहचाने नहीं जा सकते थे. उन्होंने रफ एंड टफ, क्लीन-शेव लुक दिया. उन्होंने हल्के, ऑलिव-ग्रीन या बेज रंग की शर्ट पहनी हुई थी. कई फैंस ने X पर उनके लेटेस्ट लुक पर रिएक्ट किया. एक फैन ने लिखा, “सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो. वक्त कभी नहीं रुकता और इन्हें भी अब अपने आपको हीरो के रोल देना बंद करना चाहिए.”

एक और ने कहा, “सलमान खान को क्या हुआ?? पहले तो मुझे लगा कि वो नहीं हैं लेकिन शेरा को भी वहां देखा. वो धर्मेंद्र की तरह बूढ़े हो रहे हैं.” एक परेशान फैन ने ट्वीट किया, “क्या सलमान खान और उनकी हेल्थ के साथ सब ठीक है..?” इवेंट के दौरान सलमान को इवेंट के बाद रिपोर्टर्स के साथ मजाक करते हुए देखा गया और उनसे मातृभूमि के बारे में न पूछने के लिए कहा.

सलमान खान ने सोशल फंक्शन के बाद मीडिया से बात करने की तैयारी करते हुए बातचीत शुरू करने के लिए अपने खास अंदाज में बात की. उन्होंने मीडिया को देखकर मुस्कुराते हुए मजाक में कहा, "मुझसे कुछ भी पूछो, वो एक सवाल नहीं. उसके बारे में पूछने का कोई मतलब नहीं है." सलमान ने SRA के काम पर खुशी जताई और अपनी विजिट के दौरान संगठन की कई एक्टिविटीज के बारे में जानकारी ली. सलमान खान ने SRA के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. महेंद्र कल्याणकर के सामने पचास से ज्यादा लोगों को पक्के घरों की चाबियां भी दीं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन