24th September 2026

BREAKING NEWS

24 सितंबर को इन 6 राशियों की बदल सकती है स्थिति, प्रेम-करियर से लेकर धन और सेहत तक जानें भविष्यफल

रायपुर में विधानसभा-मंत्रालय के बीच सिटी बस में लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ वाहन

सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

Advertisment

IndiGo Bomb Threat : इंडिगो फ्लाइट में लिपस्टिक से 'बम' लिखा मिलने से डिब्रूगढ़-कोलकाता विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी

Media Yodha Desk Sun, Feb 15, 2026

IndiGo Bomb Threat: इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में बम की धमकी मिलने से एक बार फिर हड़कंप मच गया. सूत्रों के मुताबिक, डिब्रूगढ़ से कोलकाता जा रही फ्लाइट 6E6894 के शौचालय (वॉशरूम) में लिपस्टिक से लिखा हुआ एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें विमान में बम होने की बात कही गई थी. इस संदेश के मिलते ही विमान में आपात स्थिति बन गई और पायलट ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत प्रीकॉशनरी लैंडिंग का फैसला लिया.

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसे तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने कमान संभाली. विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया. जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद शाम 4:30 बजे विमान को सुरक्षा क्लियरेंस दे दिया गया. पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद विमान ने अपने अगले गंतव्य के लिए दोबारा उड़ान भरी.

वहीं, इससे पहले बम की धमकी के बाद शनिवार को शिलांग जाने वाला एक विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर करीब चार घंटे तक फंसा रहा. बयान के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 7304 में बम होने का दावा करने वाला हाथ से लिखा एक नोट मिला जिसके बाद उसे ‘आइसोलेशन बे' (पृथक क्षेत्र) में ले जाया गया. विमान की गहन जांच के बाद हालांकि यह धमकी एक अफवाह साबित हुई. मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरी तलाशी लेने के बाद विमान ने दोपहर 1:33 बजे अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन