7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 : इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Media Yodha Desk Sat, Nov 7, 2026

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। हालांकि, उम्मीदवार की डिग्री 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच पूरी होनी चाहिए।

आयु सीमा

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 नवंबर 1998 से पहले और 1 नवंबर 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। वहीं, SC, ST, OBC और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी

इंडियन बैंक की अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसके लिए अभ्यर्थियों को https://nats.education.gov.in/ पर जाना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिलने वाली Enrolment ID को सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि भविष्य में बैंक से संबंधित पत्राचार के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

यदि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने में कोई परेशानी आती है, तो उम्मीदवार वहां उपलब्ध Student Manual की मदद ले सकते हैं।

ऐसे भरें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के Recruitment सेक्शन को खोलें।

  3. Apprentice Recruitment के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

  4. मांगी गई जानकारी दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।

  6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

  7. आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

अप्रेंटिस के 1500 पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।

परीक्षा में रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और बैंकिंग इंडस्ट्री से संबंधित जनरल अवेयरनेस के प्रश्न शामिल होंगे।

जरूरी लिंक

आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन