25th September 2026

BREAKING NEWS

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

Advertisment

नई दिल्ली : भारत बंद 2025: श्रमिकों और किसानों की संयुक्त हड़ताल, देशभर में प्रदर्शन जारी, कई सेवाएं प्रभावित

देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल (भारत बंद) का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। 26000 रुपये न्यूनतम वेतन, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, और लेबर कोड के विरोध जैसे मुद्दों को लेकर मजदूर, किसान और कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं।

इस बंद में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। बैंकिंग, डाक, परिवहन, खनन और सरकारी विभागों में इसका असर देखा जा रहा है। हालांकि, स्कूल-कॉलेज और कुछ निजी सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।


LIVE अपडेट्स: भारत बंद की प्रमुख घटनाएं

1:46 PM | पश्चिम बंगाल: टीएमसी और ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं में झड़प

  • नक्सलबाड़ी में भारत बंद को लेकर टीएमसी और यूनियन नेताओं के बीच टकराव हुआ।

11:37 AM | कोलकाता: पुलिस और वामपंथी कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

  • प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम करने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया। 10:03 AM | पटना: RJD का मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ विरोध

    राजद और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने 'बिहार बंद' के तहत प्रदर्शन किया। 9:01 AM | पप्पू यादव रेलवे ट्रैक पर उतरे

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव ने रेलवे ट्रैक जाम कर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।8:49 AM | चेन्नई: सामान्य है बस सेवा भारत बंद के बावजूद चेन्नई के कोयंबेडु बस स्टैंड से बसें सामान्य रूप से चल रही हैं।8:27 AM | राहुल गांधी पटना रवाना

  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार बंद में भाग लेने के लिए रवाना हुए।8:03 AM | जहानाबाद: RJD की छात्र इकाई ने रेल रोकी

  • छात्र कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक जाम कर बंद का समर्थन जताया। क्या हैं भारत बंद की मुख्य मांगें?

  1. 26000 रुपये न्यूनतम वेतन

  2. पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली

  3. नए लेबर कोड का विरोध

  4. निजीकरण और कॉर्पोरेट नीति का विरोध

  5. किसानों की फसल लागत मूल्य की गारंटी

बंद का असर किन सेवाओं पर पड़ा?

क्षेत्र

स्थिति

बैंकिंग सेवाएं

आंशिक रूप से प्रभावित

राज्य परिवहन

कुछ राज्यों में सेवाएं बाधित

कोयला/खनन उद्योग

बड़ी संख्या में श्रमिकों की भागीदारी

डाक विभाग

सेवाएं धीमी, कुछ स्थानों पर बंद

स्कूल-कॉलेज

अधिकतर जगह खुले, संचालन सामान्य

रेलवे

बिहार, बंगाल में कुछ ट्रेनों पर असर

कई राज्यों में व्यापक भागीदारी

  • पश्चिम बंगाल: कोलकाता, सिलीगुड़ी, जादवपुर में विरोध रैली और सड़क जाम

  • बिहार: पटना, पूर्णिया, जहानाबाद में रेलवे पटरियों पर धरना

  • तमिलनाडु: थूथुकुडी में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, चेन्नई में शांत माहौल

  • ओडिशा: भुवनेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

  • दिल्ली-एनसीआर: बंद का सीमित असर

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन