11th October 2026

BREAKING NEWS

पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

Advertisment

IND vs NZ ODI Series : न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

Media Yodha Desk Sun, Oct 11, 2026

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम इसी महीने न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से होगी, जिसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम एक खास जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। इस विशेष जर्सी के जरिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा।

माओरी संस्कृति और भारतीय कला का अनूठा संगम

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस लिमिटेड एडिशन जर्सी को ‘कोटाहितांगा ODI शर्ट’ नाम दिया है। इसके डिजाइन में न्यूजीलैंड की पारंपरिक माओरी संस्कृति और भारतीय कला परंपराओं को एक साथ दर्शाया गया है। जर्सी का उद्देश्य दोनों देशों के साझा इतिहास, सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी सम्मान को सामने लाना है।

दरअसल, वर्ष 1926 में भारतीय सेना की हॉकी टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड का दौरा किया था। इस दौरे ने दोनों देशों के खिलाड़ियों और समुदायों को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी ऐतिहासिक जुड़ाव के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह विशेष जर्सी तैयार की गई है।

तीन कलाकारों ने तैयार किया खास डिजाइन

इस जर्सी के डिजाइन में न्यूजीलैंड के कलाकार बेन थॉमसन और गुजरात के कलाकार शिव नारंदास व जय पंचा ने योगदान दिया है। तीनों कलाकारों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से प्रेरणा लेकर ऐसा डिजाइन तैयार किया है, जो दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को दर्शाता है।

बेन थॉमसन ने जर्सी में माओरी कला के पारंपरिक ‘कोवाईव्हाई’ पैटर्न का इस्तेमाल किया है। वहीं, शिव नारंदास और जय पंचा ने भारतीय कला से जुड़े तीन प्रतीकों को इसमें शामिल किया है। इनमें भारत का राष्ट्रीय फूल कमल, भारतीय वास्तुकला से प्रेरित दोहराव वाला पैटर्न और मंडला प्रमुख हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने डिजाइन पर जताई खुशी

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ मार्केटिंग एवं कॉमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने इस पहल पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने माओरी और भारतीय कला शैलियों के बीच खूबसूरत संतुलन बनाया है, जो दोनों देशों के रिश्तों को दर्शाता है।

वहीं, डिजाइनर बेन थॉमसन के मुताबिक, इस परियोजना के केंद्र में एकता की भावना रही है। जर्सी का डिजाइन इसी विचार को सामने लाता है।

22 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस दौरान पांच टी20 और पांच वनडे मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी विशेष रूप से तैयार की गई ‘कोटाहितांगा’ जर्सी पहनेंगे। इस तरह मैदान पर होने वाली क्रिकेट प्रतिस्पर्धा के साथ दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक संबंध भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन