25th November 2026

BREAKING NEWS

भारत लाने की तैयारी तेज

रेड-येलो-ग्रीन श्रेणियों में बंटे बूथ

शराब पीकर घर पहुंचे पिता से हुआ विवाद, बेटे ने की हत्या

‘बाबे शिफा’ के खिलाफ शिकायतों का अंबार, FIR की मांग

सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रचा नया इतिहास, 194 रन सिर्फ चौके-छक्कों से

Advertisment

CG Crime News : शराब पीकर घर पहुंचे पिता से हुआ विवाद, बेटे ने की हत्या

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पारिवारिक विवाद के बाद बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। शराब पीकर घर लौटने पर पिता ने नाराजगी जताई थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया। घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 62 वर्षीय स्वर्ण गिरी छोटी सी नाश्ते की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घर में पूजा-पाठ का माहौल था। इसी दौरान उनका बेटा राजकुमार गिरी शराब पीकर घर पहुंचा। बेटे को शराब के नशे में देखकर पिता ने नाराजगी जताई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

विवाद बढ़ने पर स्वर्ण गिरी शिकायत करने सरपंच के घर चले गए। हालांकि वहां सरपंच से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसी दौरान उनका बेटा कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ और आरोपी ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण स्वर्ण गिरी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने तलाश के बाद आरोपी राजकुमार गिरी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि पिता की हत्या के आरोप में राजकुमार गिरी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन