25th November 2026

BREAKING NEWS

भारत लाने की तैयारी तेज

रेड-येलो-ग्रीन श्रेणियों में बंटे बूथ

शराब पीकर घर पहुंचे पिता से हुआ विवाद, बेटे ने की हत्या

‘बाबे शिफा’ के खिलाफ शिकायतों का अंबार, FIR की मांग

सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रचा नया इतिहास, 194 रन सिर्फ चौके-छक्कों से

Advertisment

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का फरार आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार : भारत लाने की तैयारी तेज

Media Yodha Desk Wed, Nov 25, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए राज्य की जांच एजेंसी ACB/EOW की विशेष टीम जल्द दुबई रवाना हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल वर्ष 2023 से फरार था। करीब एक सप्ताह पहले उसकी दुबई में गिरफ्तारी हुई। अब उसे भारत लाने के लिए आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। ACB/EOW प्रमुख अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम UAE जा सकती है। टीम के विदेश दौरे से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी तैयार कर लिए गए हैं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, विकास अग्रवाल पर डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंस धारकों से कमीशन वसूलने का आरोप है। उसे शराब घोटाले में अनवर ढेबर तक कथित अवैध रकम पहुंचाने की अहम कड़ी माना जाता है।

विकास अग्रवाल को भारत लाए जाने के बाद ACB/EOW उससे पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ में अवैध लेन-देन, कमीशन वसूली और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। साथ ही कथित अवैध रकम के अंतिम लाभार्थियों के बारे में भी जानकारी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन