IND A vs SL A Final : वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक प्रदर्शन, 11 गेंदों में अर्धशतक ठोक रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND A vs SL A Final: वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए के लिए ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वैभव वनडे क्रिकेट यानी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी से तेज किसी भी खिलाड़ी ने इस फॉर्मेट में अर्धशतक पूरा नहीं किया है। श्रीलंका ए खिलाफ खिताबी मैच में अर्धशतक तक पहुंचने के लिए वैभव को सिर्फ 11 गेंदें लगीं और अपनी पहली फिफ्टी इस सीरीज में पूरी की। 12 गेंदों में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज के वीररत्ने ने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक बनाया था।
बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं, लेकिन क्रिकेट में हर रोज नए आयाम गढ़ रहे हैं। वैभव से पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 12 गेंदों का था। वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसमें एक भी रन दौड़कर उन्होंने नहीं लिया, क्योंकि 5 चौके और 5 छक्के ही 50 रन हो गए। एक गेंद उनकी इस पारी में डॉट रही। 450 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट इस अर्धशतकीय पारी के दौरान था।
बल्ले से दिया करारा जवाब
वैभव सूर्यवंशी का आखिरी मैच जो श्रीलंका ए के खिलाफ था, उसके बारे में आपको पता ही होगा। उनकी खूब किरकिरी हुई थी कि वह श्रीलंकाई खिलाड़ी से उलझ गए थे और उसके साथ धक्का-मुक्की कर दी थी। हर कोई इस बात की दलील दे रहा था कि वैभव को अपने बल्ले से जवाब देना चाहिए और श्रीलंका ए की पूरी टीम को उन्होंने अपने बल्ले से ही जवाब दिया, क्योंकि सुपर ओवर में वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिलाने से नाखुश थे और श्रीलंकाई खिलाड़ी द्वारा लगातार टीज किए जाने से भी नाखुश थे।
15 साल का बच्चा नहीं, ये गेंदबाजों का काल है
उम्र भले ही वैभव सूर्यवंशी की 15 साल है, लेकिन यह गेंदबाजों का काल है। आईपीएल 2026 में भी हम यह देख चुके हैं और अब इंडिया ए के लिए ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में देख रहे हैं। पहले चार मैचों में उनके रन नहीं आए थे, लेकिन खिताबी मैच में उन्होंने कमाल कर दिया। आईपीएल की बात करें तो इस सीजन उन्होंने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इनमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अलावा, ऑरेंज कैप, सबसे ज्यादा छक्के, इमर्जिंग प्लेयर और सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन