25th September 2026

BREAKING NEWS

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

Advertisment

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

Media Yodha Desk Fri, Sep 25, 2026

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मरकाटोला घाट के पास DJ से बंधी पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मरकाटोला घाटी के पास DJ से बंधी पिकअप खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया और पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त पिकअप में करीब 10 युवक सवार थे।

5 युवकों की मौत

हादसे में 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल 3 युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, 5 अन्य घायल युवकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद सड़क पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुरुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 5 युवकों की मौत हुई है, जबकि 5 घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि इसी मार्ग पर पिछले महीने मुंबई की बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर (24) की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन