26th September 2026

BREAKING NEWS

अचानक तेज सिरदर्द को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है ब्रेन एन्यूरिज्म; जानें इसके लक्षण

10,731 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब तक है आवेदन का मौका

Gemini 3.8 Live Avatar लॉन्च, 97 भाषाओं में करेगा रियल-टाइम बातचीत

छत्तीसगढ़ में 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, रायपुर में इस तारीख से लगेगा दो दिवसीय रोजगार मेला

‘Love and War’ में कैबरे डांसर के अंदाज ने खींचा ध्यान

Advertisment

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बनेंगी 6 टीमें : अलग-अलग क्षेत्रों से होगा खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व; ट्रायल 28-29 सितंबर को

Media Yodha Desk Sat, Sep 26, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लीग में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें मैदान में उतरेंगी। इन टीमों के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने शुरू कर दी है। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 28 और 29 सितंबर को रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-1 में आयोजित किया जाएगा।

ट्रायल का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के सुचारू संचालन, आवश्यक समन्वय और तकनीकी व्यवस्थाओं के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग के निर्देश के अनुसार खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ हॉकी संघ द्वारा निर्धारित नियमों और मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने छत्तीसगढ़ हॉकी संघ को परिपत्र जारी कर चयन ट्रायल से जुड़ी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने ट्रायल शुरू होने से पहले चयन के पूर्व निर्धारित मानदंडों और पूरी प्रक्रिया का लिखित विवरण उपलब्ध कराने को भी कहा है।

विभाग ने चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए हैं। चयन के बाद छह टीमों में शामिल खिलाड़ियों की सूची और पूरी चयन प्रक्रिया से संबंधित प्रतिवेदन खेल संचालनालय को सौंपना होगा।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

चयन ट्रायल के लिए तकनीकी और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तीन अधिकारियों को दी गई है। इनमें खेल अधिकारी दीनू प्रसाद पटेल, रायपुर की वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक रश्मि संध्या एक्का और बिलासपुर के वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक राकेश टोप्पो शामिल हैं।

ये 6 टीमें होंगी लीग का हिस्सा

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें शामिल होंगी। इनमें राजधानी रॉयल्स, चित्रकूट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स शामिल हैं।

इन छह टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 28 और 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर के पिच-1 में होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन