17th February 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास पर जताई प्रतिबद्धता

नर्मदा ड्रिंक्स पर आयकर विभाग की रेड, Coca-Cola बनाने वाली कंपनी के दस्तावेजों की जांच जारी

ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में टॉप 6 देशों में शामिल; नई स्टडी ने दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो महिला सटोरियों की धरपकड़

कक्षा 10 और 12 के लिए CBSE बोर्ड परीक्षा का आज पहला दिन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में प्रशासन सतर्क

Advertisment

Humanoid Robot ASC Arjun : रेलवे ने लॉन्च किया ह्यूमनॉइड रोबोट ‘अर्जुन’, चेहरे से करेगा पहचान; जानें कैसे करेगा निगरानी...

Media Yodha Desk Sat, Jan 24, 2026

Humanoid Robot ASC Arjun: रेलवे स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट और यात्रियों और उनके समान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने अनूठा कदम उठाया है। दरअसल ईस्ट कोस्ट रेलवे ने विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर देश का पहला हाई टेक ह्यूमनॉइड रोबोट ASC अर्जुन तैनात किया है। बता दें कि यह रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है, जिसका नाम 'ASC अर्जुन' है।

संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करेगा

दरअसल अर्जुन का काम है रेलवे स्टेशन पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करना। अधिक भीड़ होते ही तुरंत संबंधित अधिकारियों को अलर्ट करना ताकि क्राउड मैनेजमेंट किया जा सके। इसके अलावा यह स्टेशन परिसर में साफ सफाई का भी ध्यान रखेगा। यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा और रेलवे सेवाओं को मॉडर्न बनाने के मकसद से ईस्ट कोस्ट रेलवे ने ये ऐतिहासिक शुरुआत की है।

यात्री सेवाओं को अधिक स्मार्ट बनाना

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट ASC अर्जुन तैनात किया गया है। इस अल्ट्रा मॉडर्न रोबोट को RPF के अंतर्गत शुरू किया गया है, जिसका मकसद यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाना, भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाना और स्टेशन पर यात्री सेवाओं को अधिक स्मार्ट बनाना है।

रोबोट की खासियत

ASC अर्जुन फेस रिकॉग्निशन कैमरा सिस्टम के जरिए स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों और घुसपैठ की पहचान करने में सक्षम है। वह तुरंत RPF को अलर्ट भेजेगा। यह रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से भीड़ का विश्लेषण भी करता है और अधिक भीड़ होने पर कंट्रोल रूम और सुरक्षा कर्मियों को तुरंत अलर्ट देता है, जिससे समय रहते भीड़ को कम करके हालात को संभाला जा सकता है। इसके अलावा 'ASC अर्जुन' हिंदी, अंग्रेजी और तेलुगु भाषाओं में सुरक्षा से जुड़ी घोषणाएं भी कर सकता है, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन