7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

Goa Nightclub Fire : गोवा नाइटक्लब के मालिक देश से फरार, थाईलैंड में छुपे; पुलिस ने जारी किया LOC

Media Yodha Desk Tue, Dec 9, 2025

Goa Nightclub Fire : गोवा के अरपोरा गांव में शनिवार रात जिस नाइटक्लब में आग लगी थी. उसके मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए है. गोवा पुलिस का दावा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपी फुकेट भाग गए थे. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में इंटरपोल से संपर्क किया है और उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है. शनिवार को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई. जिनमें 20 नाइटक्लब कर्मचारी और पांच टूरिस्ट शामिल है.

नाइटक्लब के मालिक फरार

5 घायल लोगों का गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. माना जा रहा है कि आग लगने का मुख्य कारण आतिशबाजी थी. हालांकि मामले की जांच चल रही है. मुंबई इमिग्रेशन ब्यूरो ने पुष्टि की है कि नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव 7 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे फ्लाइट नंबर 6E 1073 में सवार होकर फुकेट भाग गए. पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद एक पुलिस टीम ने दिल्ली में आरोपियों के पते पर छापा मारा है. लेकिन वे वहां नहीं मिले है. इससे पता चलता है कि आरोपी पुलिस जांच से बचने की कोशिश कर रहे थे.

हाई-प्रोफाइल जांच समिति ने घटनास्थल का दौरा किया

नाइटक्लब में आग लगने की घटना की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच समिति बनाई गई है, जिसने सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया. समिति में जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक (दक्षिण), उपायुक्त (अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं), और निदेशक (फोरेंसिक) शामिल है. इस बीच गोवा पुलिस ने दिल्ली से पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान दिल्ली के सब्जी मंडी में पंजाबी बस्ती के रहने वाले भरत करण सिंह कोहली (49) के रूप में हुई है. पुलिस ने कोहली को गोवा लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है. पुलिस के अनुसार कोहली मालिकों की ओर से नाइटक्लब के रोज़ाना के कामकाज के लिए ज़िम्मेदार था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन