29th June 2026

BREAKING NEWS

वृषभ और तुला राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, बरतें सावधानी; जानें 29 जून का राशिफल

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से) के निर्देशन में जरहागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा 6 साल का मासूम

कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

Advertisment

Fireworks factory Blast : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 की दर्दनाक मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

Media Yodha Desk Sun, Mar 1, 2026

Fireworks factory Blast: आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां काकीनाडा जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया है। पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट होने से 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस धमाके में हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की भी आशंका जताई है। कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट सगीली शान मोहन के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाके में 21 लोगों की हुई मौत

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने कहा कि शनिवार को काकिनाडा जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। गृह मंत्री ने आशंका जताई कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि कई लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आंध्र प्रदेश के मंत्री कंडुला दुर्गेश ने कहा, "जहां तक ​​मुझे पता है, यहां (घटनास्थल पर) 21 शव देखे गए हैं। आठ अन्य लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। निर्माण इकाई में लगभग 30 लोग थे।" उन्होंने कहा, "यह राज्य का सबसे बड़ा विस्फोट है। पूरी जानकारी मिलनी अभी बाकी है। किसी के भी बचने की कोई संभावना नहीं है। कुछ लोगों का इलाज चल रहा है।" 

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''काकिनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत बेहद दुखद है।" नायडू ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और उन्हें पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, ''हम बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों की सहायता करेंगे।'' सीएम नायडू ने काकीनाडा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि घायलों के चिकित्सा खर्च का वहन सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में काकीनाडा जिले के चार वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित करने का भी आदेश दिया। नायडू ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। write something...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन