9th May 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री निवास घेराव पड़ा भारी! NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

IPL के बाद रायपुर में क्रिकेट का रोमांच बरकरार, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

Advertisment

: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कल देर शाम से झिड़पल्ली गांव के पास भारी मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ पामेड़ थाना क्षेत्र में स्थित नए कैंप के आउटर कॉर्डन पर तैनात जवानों पर नक्सलियों के हमले के बाद शुरू हुई। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

मुठभेड़ का लाइव वीडियो आया सामने

गुरुवार को शुरू हुई मुठभेड़ का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षा बल के जवान पूरे जोश के साथ नक्सलियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। लॉन्चर और अन्य आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। मुठभेड़ स्थल पर सीआरपीएफ डीआईजी सूरजपाल वर्मा, बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, सीआरपीएफ 228वीं बटालियन के कमांडेंट लतीफ कुमार साहू, और एएसपी संजय ध्रुव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

दो जवान घायल, स्थिति नियंत्रण में

मुठभेड़ के दौरान दो डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान गजेंद्र और कृष्णा घायल हो गए हैं। दोनों जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं और उनका इलाज जारी है।

मुठभेड़ की स्थिति

मुठभेड़ गुरुवार शाम 7:30 बजे शुरू हुई, जो रात 11 बजे तक चली। इसके बाद से रुक-रुककर दोनों ओर से फायरिंग जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सली भारी फायरिंग कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षाबल की रणनीति और बहादुरी से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

सुरक्षाबलों का हौसला बुलंद

जवानों ने पूरे जोश और दृढ़ता के साथ नक्सलियों का सामना किया है। उनकी तत्परता और साहस ने एक बार फिर यह साबित किया है कि देश की सुरक्षा उनके हाथों में सुरक्षित है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन