2nd July 2026

BREAKING NEWS

सोनम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार; कल होगी स

बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार... जानें क्या लिखा था

IG रामगोपाल गर्ग ने NDPS मामलों और फरार आरोपियों पर दिखाई सख्ती

इंग्लैंड के खिलाफ T20I में विस्फोटक पारी, टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

पिछड़ा वर्ग आयोग को पैसे की रिकवरी का आदेश देने का अधिकार नहीं

Advertisment

Abhishek Sharma का धमाका : इंग्लैंड के खिलाफ T20I में विस्फोटक पारी, टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

Media Yodha Desk Thu, Jul 2, 2026

Abhishek Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे दुनिया के बड़े-बड़े पावर हिटर भी नहीं बना सके थे। भारत की खराब शुरुआत के बीच अभिषेक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ टीम की पारी संभाली, बल्कि T20I क्रिकेट में फुल मेंबर नेशन में सबसे कम गेंदों पर 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।

मुश्किल घड़ी में संभाली पारी

चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआती ओवरों में संजू सैमसन और ईशान किशन के विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। ऐसे मुश्किल समय में अभिषेक शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जवाबी हमला बोल दिया। उन्होंने स्पिनर लियाम डॉसन के खिलाफ शानदार छक्का जड़ा और इसके बाद साकिब महमूद की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर अपने T20I करियर के 100 छक्के पूरे कर लिए। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभिषेक ने सिर्फ 785 गेंदों का सामना किया, जो फुल मेंबर नेशन के किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने की उपलब्धि है। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज एविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लुईस ने 789 गेंदों में 100 T20I छक्के पूरे किए थे।

T20I में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • 785 - अभिषेक शर्मा

  • 789 - एविन लुईस

  • 871 - फिन एलन

  • 931 - टिम डेविड

अभिषेक ने जड़ा अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पारी का आगाज कुछ खास नहीं रहा। 2 ओवर के भीतर संजू सैमसन और ईशान किशन पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद अभिषेक ने तेजी से रन बटोरते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी। उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। हालांकि, उनकी तूफानी पारी का अंत सैम करन ने किया। अभिषेक ने 24 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन