9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

Rooh Announced : 'रूह' से इमरान हाशमी का खौफनाक कमबैक, शैतानी अवतार ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Media Yodha Desk Wed, Jun 24, 2026

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने रॉमांस के साथ-साथ हॉरर जॉनर में भी खूब जलवा बिखेरा है। एक थी डायन से लेकर डिबुक जैसी हॉरर फिल्मों में नजर आ चुके इमरान हाशमी एक बार फिर हॉरर जॉनर में वापसी कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसका नाम 'रूह' है। मेकर्स ने इस अपकमिंग हॉरर फिल्म से इमरान हाशमी का लुक भी जारी कर दिया है और इसी के साथ ये भी बता दिया है कि ये फिल्म कब रिलीज होगी। जैसे ही मेकर्स ने फिल्म से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक जारी किया, अभिनेता के फैंस की उत्सुकता भी बढ़ गई है।

अनाउंसमेंट वीडियो में क्या है?

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी स्टारर 'रूह' का अनाउंसमेंट वीडियो साझा किया है, जिसमें इमरान हाशमी डेडली लुक में नजर आ रहे हैं। 52 सेकंड की इस अनाउंसमेंट क्लिप में जंगल में एक रहस्यमयी लड़की दिखाई देती है, जो हवा में लटक रही है। इसके बाद धुंध से ढके शीशे का शॉट आता है और एक रहस्यमयी हाथ शीशे को साफ करता है, जिसके बाद शीशे में इमरान हाशमी का चेहरा नजर आता है और फिर उनकी आंखें पूरी तरह से काली पड़ जाती हैं। आखिरी में स्क्रीन पर फिल्म का टाइटल 'रूह' दिखाई देता है।

कब रिलीज होगी 'रूह'?

अनाउंसमेंट वीडियो के साथ ही मेकर्स ने ये भी बता दिया है कि 2027 में रिलीज़ होगी। दर्शक ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं में देख सकेंगे। फिल्म के निर्देशक मयंक शर्मा हैं और इसकी कहानी विशाल कपूर और मयंक शर्मा ने मिलकर लिखी है। वहीं विक्रम खाखकर और सनी खन्ना इस हॉरर-थ्रिलर के प्रोड्यूसर हैं।

इमरान हाशमी की हॉरर फिल्में

इमरान हाशमी 'रूह' से पहले भी कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुके हैं और उनकी ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इमरान हाशमी अब तक 'राजः द मिस्ट्री कन्टीन्यूज' (2009), 'राज 3' (2012), 'एक थी डायन' (2013), 'राज रीबूट' (2016) और 'डिबुक' (2021) जैसी हॉरर फिल्मों में काम किया है और अब इस लिस्ट में 'रूह' भी शुमार होने जा रही है, जो इमरान हाशमी की छठवीं हॉरर फिल्म होगी।

इमरान हाशमी के करियर के बारे में और जानकारी

इमरान हाशमी के करियर की बात करें तो उन्होंने 2003 में एक्टिंग डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'फुटपाथ' थी। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित इस क्राइम थ्रिलर में उनके साथ आफताब शिवदसानी और बिपाशा बसु भी लीड रोल में थे। इसके अलावा इमरान हाशमी ने 'मर्डर', 'गैंगस्टर', 'राज 3' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कमर्शियल और कंटेंट-बेस्ड, दोनों तरह की फिल्मों में अच्छा काम किया है। आखिरी बार इमरान हाशमी फिल्म 'हक' और नेटफ्लिक्स सीरीज 'टास्करी: द स्मगलर्स वेब' में नजर आए थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन