20th October 2026

BREAKING NEWS

SSP भोजराम पटेल ने विधि-विधान से किया शस्त्र और वाहन पूजन

नवरात्रि में मुंगेली पुलिस की अनोखी पहल, साइबर ठगी से बचने लोगों को किया जागरूक

नवरात्रि में आस्था के साथ मानवता की मिसाल पेश कर रहा समृद्धि प्रयास एक पहल फाउंडेशन

गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

आधी रात तलवार लेकर निकलीं देवी, खप्पर यात्रा में शामिल हुए डिप्टी CM विजय शर्मा

Advertisment

Kurnool Bus Fire : नशे में धुत्त बाइक सवार की लापरवाही ने ली 20 जानें, CCTV वीडियो आया सामने

Media Yodha Desk Sat, Oct 25, 2025

Kurnool Bus Fire : आंध्र प्रदेश के कुरनूल में शुक्रवार तड़के हुए भीषण बस हादसे की वजह एक मोटरसाइकिल सवार बताया जा रहा है. बाइक से टक्‍कर लगने के बाद ही बस में आग गल गई थी. इस बाइक सवार शख्‍स का हादसे से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक पेट्रोल पंप का है, जहां ये शख्‍स पेट्रोल लेने के लिए आया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्‍स नशे में था, जिसकी वजह से बाइक पर कंट्रोल नहीं कर पा रहा था. बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में कुरनूल में बाइक से टक्कर लगने के बाद आग लग गई, जिससे दो बच्चों और मोटरसाइकिल चालक समेत 20 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए.

नशे में पेट्रोल पंप पर पहुंचा 

बस हादसे के मामले में पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है. पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है. इस दौरान पुलिस के हाथों एक पेट्रोल पंप का सीसीटीवी लगा है, जिसमें हादसे के लिए जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा व्‍यक्ति नजर आ रहा है. ये व्‍यक्ति पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर आया, तो उसके साथ एक अन्‍य शख्‍स भी था. हालांकि, पेट्रोल पंप पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, तो यह जाने लगा. पेट्रोल पंप से जाते समय इस व्‍यक्ति की बाइक लहराई और वह गिरने से भी बचा. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वह व्यक्ति शराब के नशे में पेट्रोल पंप से लापरवाही से बाइक चला रहा था. 

नशे में था... कुरनूल बस हादसे के लिए जिम्‍मेदार बाइक सवार का वीडियो आया सामने, 20 लोगों की हुई मौत

मोटरसाइकिल बस के नीचे कुछ दूरी तक घिसटती रही...

बेंगलुरु पुलिस को ऐसा संदेह है कि बाइक सवार की लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण बस में आग लग गई और काफी नुकसान हुआ. हालांकि, दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है. अधिकारी ने बताया कि जीवित बचे लोगों में से एक एन रमेश की शिकायत के आधार पर कुरनूल जिले के उलिंडाकोंडा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा, 'हमने कुरनूल में बस में आग लगने की घटना में जीवित बचे एन रमेश की शिकायत के आधार पर दो बस ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें उन पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है.'

पुलिस के मुताबिक, हादसे में ज्यादातर मृतकों के शव इस कदर झुलस गए कि उनकी शिनाख्त नहीं की जा सकी. उसने बताया कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बस के नीचे कुछ दूरी तक घिसटती रही और इस बीच उसकी पेट्रोल टंकी का ढक्कन खुल गया, जिससे आग लग गई. रमेश ने अपनी शिकायत में कहा कि वी कावेरी ट्रैवल्स की बस में लगभग 40 यात्री सवार थे और यह हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन