20th October 2026

BREAKING NEWS

नवरात्रि में मुंगेली पुलिस की अनोखी पहल, साइबर ठगी से बचने लोगों को किया जागरूक

नवरात्रि में आस्था के साथ मानवता की मिसाल पेश कर रहा समृद्धि प्रयास एक पहल फाउंडेशन

गर्म पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत

आधी रात तलवार लेकर निकलीं देवी, खप्पर यात्रा में शामिल हुए डिप्टी CM विजय शर्मा

गुपचुप खाने से बिगड़ी 7 लोगों की तबीयत, 6 साल के बच्चे समेत पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

Advertisment

Bilaspur News : नवरात्रि में आस्था के साथ मानवता की मिसाल पेश कर रहा समृद्धि प्रयास एक पहल फाउंडेशन

Media Yodha Desk Tue, Oct 20, 2026

नवजात शिशुओं के लिए बेबी केयर किट, जरूरतमंद बच्चों के लिए भोजन और कन्या सम्मान के साथ समाजसेवा की अनूठी पहल

बिलासपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर जहाँ एक ओर माता दुर्गा की आराधना और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, वहीं SAMRIDDHI PRAYAS EK PAHAL FOUNDATION ने आस्था को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए एक विशेष सेवा अभियान की शुरुआत की है।

फाउंडेशन का मानना है कि देवी की आराधना केवल मंदिरों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की जरूरतमंद बेटियों, बच्चों और परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा में भी दिखाई देनी चाहिए।

इसी उद्देश्य से 17 अक्टूबर 2026 से सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक भोजन बॉक्स पहुँचाने की मुहिम शुरू की गई।

इस विशेष नवरात्रि अभियान के अंतर्गत बिलासपुर के CIMS अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए 15 बेबी केयर किट की व्यवस्था की गई है। साथ ही 12 वर्ष से कम आयु के जरूरतमंद बच्चों को अलग से पैक्ड भोजन उपलब्ध कराने की योजना है।

इसके अतिरिक्त नवकन्याओं का विधिवत पूजन, सम्मान एवं पंचभोग सेवा भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

फाउंडेशन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य केवल सामग्री का वितरण करना नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों तक सम्मान, अपनापन और सहयोग पहुँचाना है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

विशेष बात यह है कि यह अभियान जनसहयोग की भावना से संचालित किया जा रहा है, जहाँ छोटे-छोटे योगदान को सामूहिक सेवा का माध्यम बनाया गया है।

फाउंडेशन का संदेश है—

"माँ की आराधना तभी सार्थक है, जब समाज की हर जरूरतमंद बेटी के चेहरे पर मुस्कान हो और किसी जरूरतमंद को भूखा न रहना पड़े।"

फाउंडेशन ने समाज के नागरिकों, युवाओं और सेवाभावी लोगों से इस मानवीय पहल में सहभागी बनने की अपील की है।

SAMRIDDHI PRAYAS EK PAHAL FOUNDATION

एक प्रयास • एक पहल • एक बदलाव

संपर्क: 9111192936

स्थान: बिलासपुर, छत्तीसगढ़

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन