8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

Diljit Dosanjh Concert : सैन फ्रांसिस्को में दिलजीत दोसांझ के शो में हंगामा, खालिस्तानी झंडा लेकर स्टेज पर चढ़ा शख्स

Media Yodha Desk Tue, Jun 23, 2026

Diljit Dosanjh Concert: कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर में दिलजीत दोसांझ के हालिया कॉन्सर्ट में खलल पैदा हो गया और कुछ देर के लिए शो रोकना पड़ गया। शो के दौरान एक खालिस्तान प्रदर्शनकारी ने कथित तौर पर सुरक्षा घेरा तोड़कर खालिस्तान का झंडा लिए मंच पर धावा बोल दिया। यह कॉन्सर्ट शहर में दिलजीत के 'ऑरा वर्ल्ड टूर' के तहत वीकेंड पर लगातार होने वाले शो के हिस्से के तौर पर आयोजित किया गया था। जिस वक्त खालिस्तान प्रदर्शनकारी ने मंच पर धावा बोला तब सिंगर भी स्टेज पर भी थे। प्रदर्शनकारी अचानक से पीछे आ गया और सिंगर घबराए  नजर आए। अब उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी ने दिलजीत के कॉन्सर्ट में बाधा डाली

कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें दिलजीत को मंच पर नाचते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, जैसे ही उन्होंने एक व्यक्ति को खालिस्तान का झंडा लिए अपने पास नाचते हुए देखा, दिलजीत ने नाचना बंद कर दिया और उससे दूर हट गए। वीडियो में सुरक्षाकर्मियों को उस व्यक्ति को पकड़कर बाहर ले जाते हुए भी दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर चल रहे अन्य वीडियो में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को उस व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक, उस व्यक्ति को वेन्यू से बाहर निकाला गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। हाल के महीनों में दोसांझ के विदेशी कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थकों द्वारा की गई यह पहली ऐसी रुकावट नहीं है। अप्रैल में कनाडा में इसी 'ऑरा 2026' टूर के दौरान गायक के कॉन्सर्ट में कथित तौर पर तब बाधा आई जब समर्थकों के एक समूह ने वेन्यू के अंदर खालिस्तान समर्थक नारे लगाए और अलगाववादी झंडे लहराए। खबरों में कहा गया है कि सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें वेन्यू से बाहर निकाल दिया था।

'बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'

कनाडा में प्रदर्शनकारियों द्वारा उनके कॉन्सर्ट में बाधा डालने के बाद, दिलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के ज़रिए इस घटना पर बात की। गायक ने पंजाबी में लिखा, 'बाहर खड़े होकर विरोध करना - कोई भी कर सकता है। लेकिन अगर आप अंदर आकर मेरे प्रशंसकों को परेशान करने की कोशिश करते हैं, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई बैनर या झंडा लाता है तो आमतौर पर इसका मतलब होता है कि वे दिखाना चाहते हैं कि वे कहां से आए हैं और वे मेरा समर्थन करते हैं, लेकिन अगर आप उसी बैनर के साथ बाहर खड़े होकर मेरे प्रशंसकों को गाली दे रहे हैं और फिर अंदर आकर वही काम करने की कोशिश करते हैं तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' उन्होंने आगे कहा, 'यह किसी बैनर या झंडे के बारे में नहीं है, असली मुद्दा इसके पीछे आपकी नीयत है। मैंने सिक्योरिटी से कहा था कि जो कोई भी प्रोग्राम में गड़बड़ करने की कोशिश करे, उसे पकड़कर बाहर निकाल दिया जाए। मैंने कभी किसी बैनर के खिलाफ कुछ नहीं कहा, इसलिए झूठी बातें न फैलाएं। मैं पिछले साल से इस मुद्दे से बच रहा था, लेकिन अब और नहीं। धन्यवाद। प्यार और शांति।'

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन