25th September 2026

BREAKING NEWS

DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल

इटली-फ्रांस-स्पेन को लेकर अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में LKG शुरू करने हाई कोर्ट का आदेश, पालकों की याचिका पर चार सप्ताह में प्रवेश शुरू करने के निर्

ट्रेनी DSP पर हमला और कार में तोड़फोड़; 6 आरोपी पकड़े गए

Advertisment

वाराणसी : उत्तर प्रदेश पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, काशी के कोतवाल काल भैरव के दरबार में की विशेष पूजा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। इस दौरान वे काशी के प्रसिद्ध श्री काल भैरव मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।

काल भैरव से नक्सलवाद के अंत की प्रार्थना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि काल भैरव जी के आशीर्वाद से नक्सलवाद जैसी चुनौती का अंत होगा और छत्तीसगढ़ में शांति और विकास का नया युग शुरू होगा। उन्होंने देशभर में शांति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा,
"आज देवों के अधिदेव भगवान शंकर की नगरी काशी में स्थित 'काशी के कोतवाल' श्री काल भैरव जी महाराज के मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा भैरवनाथ की कृपा देशवासियों पर बनी रहे, सभी के जीवन में सुरक्षा व समृद्धि का प्रकाश फैले—यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!"

आज होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

सीएम साय उत्तर प्रदेश में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक में भी शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में अंतरराज्यीय परिषद के प्रतिनिधि व नीति आयोग के सदस्य सहित करीब 100 वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

अमित शाह ने भी किया नक्सल अभियान का जायजा

इससे पहले 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करते हुए दावा किया कि तय समयसीमा के भीतर राज्य से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा हो जाएगा। इस दौरान सीएम साय भी मौजूद रहे और दोनों नेताओं ने सुरक्षा बलों के अधिकारियों व जवानों से मुलाकात की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन