7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

CBSE छात्रों के लिए बड़ा अपडेट : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Media Yodha Desk Sat, Nov 7, 2026

नई दिल्ली। CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए अहम खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का विषयवार टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 9 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2027 को समाप्त होंगी। इस बार लगभग 46 लाख विद्यार्थियों के इन परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद है। डेटशीट जारी होने के बाद छात्र अपनी विषयवार तैयारी और रिवीजन की योजना बना सकते हैं।

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का विषयवार टाइम टेबल

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 9 मार्च 2027 तक चलेंगी। प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं।

तारीख

विषय

16 फरवरी

पेंटिंग

17 फरवरी

गणित स्टैंडर्ड एवं बेसिक

18 फरवरी

डेटा साइंस एवं अन्य विषय

19 फरवरी

होम साइंस

20 फरवरी

एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस एवं उर्दू

22 फरवरी

साइंस

24 फरवरी

कंप्यूटर एप्लीकेशन, AI एवं IT

26 फरवरी

इंग्लिश लिटरेचर एंड कम्युनिकेशन

1 मार्च

अरबी, संस्कृत एवं अन्य भाषाएं

3 मार्च

हिंदी कोर्स A एवं B

5 मार्च

रूसी, पर्शियन एवं अन्य विषय

6 मार्च

फ्रेंच

8 मार्च

सोशल साइंस

9 मार्च

तिब्बती, जर्मन एवं अन्य भाषाएं

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का विषयवार टाइम टेबल

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। प्रमुख विषयों की परीक्षा तारीखें नीचे दी गई हैं।

तारीख

विषय

16 फरवरी

फिजिक्स

18 फरवरी

फिजिकल एजुकेशन

20 फरवरी

इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी एवं मास मीडिया

23 फरवरी

अकाउंटेंसी

25 फरवरी

ज्योग्राफी

27 फरवरी

केमिस्ट्री

2 मार्च

साइकोलॉजी

5 मार्च

इंग्लिश इलेक्टिव एवं इंग्लिश कोर

9 मार्च

अप्लाइड मैथमेटिक्स एवं मैथमेटिक्स

11 मार्च

होम साइंस

13 मार्च

हिंदी इलेक्टिव एवं हिंदी कोर

16 मार्च

इकोनॉमिक्स

19 मार्च

पॉलिटिकल साइंस

20 मार्च

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

25 मार्च

बायोलॉजी

27 मार्च

हिस्ट्री

30 मार्च

सोशियोलॉजी

31 मार्च

कंप्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

1 अप्रैल

बिजनेस स्टडीज

8 अप्रैल

लीगल स्टडीज

9 अप्रैल

रिटेल एवं वेब एप्लीकेशन

10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर अलग से जारी होगा कार्यक्रम

CBSE की ओर से जारी डेटशीट में कक्षा 10वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम दिया गया है। वहीं, दूसरी बोर्ड परीक्षा की विस्तृत तारीखों के लिए विद्यार्थियों को बोर्ड की अलग अधिसूचना का इंतजार करना होगा।

बता दें कि CBSE ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार दूसरी परीक्षा में शामिल होकर अपने अंकों में सुधार करने का अवसर मिलता है।

CBSE Board Exam 2027: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुसार पूरी डेटशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।

  2. होमपेज पर Examination या Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. Class X या Class XII Date Sheet 2027 के लिंक को खोलें।

  4. स्क्रीन पर परीक्षा का पूरा टाइम टेबल दिखाई देगा।

  5. PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे डेटशीट में अपने विषयों की परीक्षा तारीख और समय का मिलान जरूर कर लें, ताकि परीक्षा की तैयारी में किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन