24th June 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

रेत में दबी युवती का शव बरामद, हत्या या हादसा? हर पहलू की जांच कर रही पुलिस

बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 3 ग्रामीण लापता, तलाश जारी

16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का रूट बदला, सफर से पहले देखें लिस्ट

16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का रूट बदला, सफर से पहले देखें लिस्ट

Advertisment

नई दिल्ली। : चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, मतदान जोरों पर, 23 जून को होगी मतगणना

admin Thu, Jun 19, 2025

गुजरात, केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। इन उपचुनावों में कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी (AAP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और सीपीआई (एम) जैसे प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। 23 जून को मतगणना होगी।

कहां-कहां हो रहे हैं उपचुनाव?

  • गुजरात की कडी और विसावदर सीट

  • केरल की नीलांबुर सीट

  • पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट

  • पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट

इन उपचुनावों का असर खासतौर पर केरल और पश्चिम बंगाल पर पड़ सकता है क्योंकि अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होने हैं।

अब तक कितनी हुई वोटिंग?

चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा:

  • गुजरात विसावदर: 28.15%

  • गुजरात कडी: 23.85%

  • केरल नीलांबुर: 30.15%

  • पंजाब लुधियाना पश्चिम: 21.51%

  • पश्चिम बंगाल कालीगंज: 30.34%

भाजपा ने जताया जीत का भरोसा

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि कडी सीट से भाजपा की जीत तय है। उन्होंने दावा किया कि यहां 60 फीसदी से अधिक मतदान होगा और लोग विकास के लिए भाजपा को वोट देंगे।

मतदान को लेकर लोगों में उत्साह

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के उम्मीदवार परुपकार सिंह घुम्मन ने जीजीएन पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है, जिसका हर व्यक्ति को उपयोग करना चाहिए। मतदान केंद्रों पर माहौल शांतिपूर्ण और अच्छा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन