28th June 2026

BREAKING NEWS

बलौदा-बेलमुंडी ब्लॉक में खनन की तैयारी तेज, NCL बोर्ड ने दी बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी!

सड़कों पर केजव्हील ट्रैक्टर दौड़ाया तो खैर नहीं! छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए चालानी कार्रवाई के निर्देश

किसानों को बड़ी राहत देते हुए कृषि मंत्री नेताम ने किया पर्याप्त स्टॉक का दावा

हाथी के बच्चों को खदेड़ने ग्रामीणों ने फोड़े पटाखे, पत्थर बरसाकर पीछे दौड़ाया

हाई कोर्ट ने एरियर भुगतान का रास्ता किया साफ

Advertisment

गुपचुप शादी कर बैठे बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर : बचपन की दोस्त संग लिए सात फेरे, उत्तराखंड के गांव में हुई रस्में

Media Yodha Desk Fri, Apr 17, 2026

बॉलीवुड के स्टार सिंगर जुबिन नॉटियाल ने शादी रचा ली है। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे एक सीक्रेट सेरेमनी में शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुबिन ने उत्तराखंड में अपने पैत्रक गांव में अपनी बचपन की दोस्त संग फेरे लेकर शादी रचा ली है। इसका वीडियो सामने आते ही फैन्स की बधाइयां भी आने लगीं।

कौन हैं जुबिन नॉटियाल की पत्नी?

टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो जुबिन ने हाल ही में उत्तराखंड में एक सीक्रेट सेरेमनी में शादी रचा ली है। इस शादी में जुबिन के परिवार के साथ कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। यहां कोई भव्य तामझाम की जगह काफी सादगी से सारी रस्में निभाईं गईं थीं। जुबिन की अपनी पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें जुबिन मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि जुबिन की पत्नी उनकी बचपन की दोस्त हैं और दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि अभी तक जुबिन ने इसकी तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर नहीं की हैं।

फैन्स ने दी बधाई

जुबिन की शादी की तस्वीरों को पैपराजी अकाउंट विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जुबिन शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। जुबिन की इन तस्वीरों को देखते ही फैन्स ने भी उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। इस पोस्ट के कमेंट्स में फैन्स ने सिंगर को बधाई देते हुए नई जिंदगी की शुरुआत के लिए प्रार्थना भी की है। साथ ही फैन्स के बीच जुबिन की पत्नी के बारे में जानने की जिज्ञासा भी साफ देखने को मिली। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि जुबिन की पत्नी कौन हैं और दोनों की लवस्टोरी की क्या शुरुआत रही है। अब देखना होगा कि जुबिन ये खुशखबरी अपने फैन्स के साथ कब तक शेयर करने वाले हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन