19th June 2026

BREAKING NEWS

8 साल के बच्चे की खतरनाक शरारत, पेट्रोल डालकर बाइक में लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

डायल-112 के आरक्षक पर हमला, नशे में धुत युवक ने डंडे से किया वार, जवान घायल

कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, 1.05 करोड़ का दिया था झांसा

अब मंत्रालय में रिटायर्ड कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी, युवाओं की जगह बुजुर्गों की एंट्री

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की नई फ्लाइट सेवा

Advertisment

जरूरी खबर : Matrimony साइट पर बड़ा बदलाव, अब बिना Aadhaar नहीं बनेगा अकाउंट; किया बड़ा बदलाव

Media Yodha Desk Thu, Jun 18, 2026

नई दिल्ली : आजकल लोग शादी के लिए ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म्स पर अपना जीवनसाथी खोज रहे हैं। लेकिन इन प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी प्रोफाइल, गलत जानकारी और पहचान छिपाकर अकाउंट बना रहे हैं जिससे लोगों को कई बड़े फ्रॉड का सामना करना पड़ रहा है। अब इस परेशानी को खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। Matrimony.com और Bharat Matrimony ने अपने यूजर्स के लिए Aadhaar Authentication प्रोसेस शुरू कर दिया है। इससे यूजर्स अपनी पहचान को Aadhaar के जरिए वेरीफाई कर सकेंगे। इस कदम का मकसद फर्जी प्रोफाइल कम करना और शादी के लिए सही व्यक्ति खोजने की प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित बनाना है।

Aadhaar Authentication का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि प्लेटफॉर्म पर हर यूजर की प्रोफाइल की पहचान को वेरीफाई किया जा सकेगा। इससे यूजर्स को यह भरोसा मिलेगा कि सामने वाला व्यक्ति वास्तव में वही है, जिसकी जानकारी प्रोफाइल में दी गई है। इसके अलावा फर्जी अकाउंट्स और नकली पहचान के मामलों में भी कमी आ सकती है। इससे लोगों को रिश्तों की तलाश के दौरान ज्यादा सुरक्षित माहौल मिलेगा।

ऑनलाइन रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा

कई बार लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर गलत फोटो, नकली नाम या गलत प्रोफेशन की जानकारी देकर प्रोफाइल बना लेते हैं। ऐसे मामलों में दूसरे यूजर्स को नुकसान उठाना पड़ सकता है। Aadhaar वेरिफिकेशन लागू होने के बाद ऐसे मामलों को काफी हद तक रोका जा सकेगा। आधार लिंक होने से प्लेटफॉर्म पर मौजूद प्रोफाइल्स पर विश्वास करना आसान होगा और इसके साथ ही यूजर्स का भरोसा भी मजबूत होगा।

जब भी Aadhaar Authentication की बात होती है, तो लोगों के मन में डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर सवाल उठते हैं। ऐसे मामलों में UIDAI के तय नियमों का पालन करना जरूरी होता है। कई लोग गलत पहचान के साथ अकाउंट बनाकर दूसरों को गुमराह और बड़े फ्रॉड करने की कोशिश करते हैं। Aadhaar Verification के जरिए ऐसी एक्टिविटी को कम करने में मदद मिल सकती है।

ऐसे में अगर Aadhaar Authentication लागू होता है, तो यूजर्स को रिश्ते तलाशने के दौरान ज्यादा भरोसेमंद प्रोफाइल्स देखने को मिलेंगी। इससे गलत जानकारी और धोखाधड़ी के जोखिम कम हो सकते हैं। साथ ही दूल्हा और दुल्हन के परिवारों को भी यह विश्वास मिलेगा कि वे जिन लोगों से संपर्क कर रहे हैं, उनकी पहचान पहले से वेरीफाई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन