16th November 2026

BREAKING NEWS

आज इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले! करियर में तरक्की और धन लाभ के बन रहे योग, पढ़ें राशिफल

ब्राउन शुगर की तस्करी एवं बिक्री करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, मुंगेली पुलिस को मिली सफलता

भूपेश बघेल के बेटे से जुड़ी विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट जब्त

घर से आ रही थी तेज बदबू, पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, दरवाजा खुलते ही सामने आया चौंकाने वाला मंजर!

नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल; जानिए क्या है वजह

Advertisment

Dubai Plane Hijack News : दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

Media Yodha Desk Wed, Sep 30, 2026

Dubai Plane Hijack News: दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी सिग्नल सक्रिय होने के बाद हवाई सुरक्षा एजेंसियों में अलर्ट की स्थिति बन गई। इसके कुछ समय बाद विमान से 7500 कोड भेजा गया। एविएशन में इस कोड का इस्तेमाल हाईजैकिंग या कॉकपिट में अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश जैसी स्थिति के संकेत के तौर पर किया जाता है।

फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे, जिनमें 100 से अधिक इजरायली नागरिक बताए गए हैं। सिग्नल मिलने के बाद विमान को उसके निर्धारित गंतव्य तेल अवीव जाने के बजाय सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया, जहां विमान सुरक्षित उतर गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकपिट में पायलटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान विमान का इमरजेंसी सिग्नल सक्रिय हुआ था। हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि इस घटना को हाईजैकिंग नहीं माना जा रहा है।

34 हजार फीट से अचानक नीचे आया विमान

फ्लाइट से इमरजेंसी सिग्नल मिलने के बाद विमान कुछ समय के लिए फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइटों पर दिखाई देना भी बंद हो गया था। उपलब्ध ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान करीब 34,000 फीट की ऊंचाई से लगभग 16,600 फीट तक नीचे आया। यानी महज दो मिनट में इसकी ऊंचाई करीब 17,400 फीट कम हुई।

इसके बाद सुबह करीब 1:32 बजे ET विमान से इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया और विमान को सऊदी अरब की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

इजरायली वायुसेना भी हुई सक्रिय

द टाइम्स ऑफ इजरायल और CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इमरजेंसी सिग्नल मिलने के बाद इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों को विमान की दिशा में भेजा गया था। वहीं, हिब्रू मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि घटना के बाद प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने आपात बैठक की।

बाद में विमान के सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी इसे हाईजैकिंग की घटना नहीं माना गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन