7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

Attack on Khan Sir Coaching Center : खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ चली गोलियां, बोले- गरीबों की पढ़ाई कुछ लोगों को नहीं सुहा रही

Media Yodha Desk Wed, Jun 3, 2026

Attack on Khan Sir Coaching Center: पटना के मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र स्थित चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, करीब 5 से 6 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अब हमलावरों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की तैयारी में जुटी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल फैल गया. सूचना मिलते ही मुसल्लहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, साथ ही फुटपाथी दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. थाना अध्यक्ष ने कहा है कि गोली चलने की घटना की पुष्टि की जा रही है. फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है.

खान सर ने बताया कि क्लास खत्म हो चुकी थी और हाल ही में बिहार पुलिस का रिजल्ट आने के कारण बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए थे. इसी वजह से संस्थान में हजारों छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे सभी लोग काफी थके हुए थे. इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और कोचिंग को दो दिन के भीतर उड़ा देने की धमकी देने लगे. उन्होंने गार्ड पर भी हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. खान सर ने आगे कहा कि यह हमला करने वाले असामाजिक तत्व ही हैं, जिन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को भी धमकाया. उनका कहना है कि कुछ लोगों को यह आपत्ति है कि इतनी कम फीस में बड़ी संख्या में छात्रों को पढ़ाया जा रहा है और अच्छे रिजल्ट दिए जा रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कोचिंग संस्थान की सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि गरीब और साधारण परिवार के छात्रों को भी शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है. खान सर का कहना है कि जब बड़ी संख्या में छात्र सफल होते हैं, तो ऐसे असामाजिक तत्व इस उपलब्धि को दबाने की कोशिश करते हैं.

बता दें कि खान सर बिहार की राजधानी पटना के बेहद लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूबर हैं. अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म 'खान जीएस रिसर्च सेंटर' के माध्यम से वे देशभर के लाखों छात्रों को कम लागत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल ताजा फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस जांच जारी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन