6th September 2026

BREAKING NEWS

अब Password Protected E-Mail से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र

सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, नक्सल डंप से पिस्टल-वॉकी-टॉकी और विस्फोटक बरामद

जिंदा जले 22 लोग; संकरे गलियारे ने रोकी बाहर निकलने की राह

वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की कर दी धुनाई, चौकों-छक्कों की लगाई झड़ी, देखें VIDEO

UN ने बदला दुनिया का नक्शा! छोटा दिखेगा अमेरिका-यूरोप, विशाल नजर आएगा अफ्रीका, जानें भारत पर असर

Advertisment

Ketan Agarwal Murder Case : केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा! सिया-चेतन के बाद दोस्त रितेश गिरफ्तार, जानता था पूरा मर्डर प्लान

Media Yodha Desk Sun, Sep 6, 2026

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन चौधरी के दोस्त रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रितेश कंस्पायरेसी का हिस्सा था और उसे हत्या की प्लानिंग के बारे में पूरी जानकारी थी। पुलिस अब रितेश से पूछताछ कर हत्या की साजिश में उसकी भूमिका और उसके साथ जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। हिंगे को 12 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और इस मामले में उसे सह-आरोपी बनाया जाएगा।

अब होगा केतन मर्डर केस का खुलासा?

केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले  गिरने से मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया था, लेकिन जांच में पुलिस ने इसे हत्या बताया। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। केतन की हत्या कथित तौर पर जून में उनकी मंगेतर और उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी चेतन चौधरी के क्लासमेट रितेश हिंगे को इस हत्या के बारे में पहले से जानकारी थी। पुलिस का आरोप है कि केतन को लोहगढ़ ले जाकर खाई में धक्का देने की साजिश रची गई थी। अब रितेश हांगे की गिरफ्तारी से पुलिस को इस कंस्पायरेसी की कड़ियां जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सिया और चेतन हिंगे के संपर्क में थे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 18 जून को लोहगढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या से पहले चेतन चौधरी और उनकी गर्लफ्रेंड सिया गोयल ने हिंगे के साथ हत्या की योजना और उसे अंजाम देने के बारे में बातचीत की थी। सूत्रों ने बताया कि चेतन और सिया ने रितेश हिंगे से हत्या के दिन लोहगढ़ चलने के लिए कई बार कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। पुलिस को शक है कि हत्या से पहले हिंगे को इस कथित साज़िश के बारे में पता था। जांचकर्ताओं को यह भी पता चला कि अग्रवाल की मौत के तुरंत बाद चेतन चौधरी उससे मिला था, जबकि सिया गोयल उसके संपर्क में बनी हुई थी।

कौन है रितेश हिंगे
सूत्रों के मुताबिक, चौधरी के फ़ोन से मिली जानकारी के आधार पर हिंगे का पता लगाया गया। मूल रूप से बीड ज़िले का रहने वाला हिंगे, पुणे के बालेवाड़ी इलाके में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि वह मई के आखिरी हफ़्ते से ही वह चेतन चौधरी के संपर्क में था।पुलिस हिंगे से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे इस बारे में कितनी जानकारी थी और क्या उसने इस अपराध की योजना बनाने या इसे अंजाम देने में कोई भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन