8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

Kolkata Gang Rape : दीवार के छेद से पीड़िता का वीडियो बनाते थे आरोपी, चार्जशीट में बड़े दावे

Media Yodha Desk Mon, Aug 25, 2025

Kolkata Gang Rape : कोलकाता के लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले में चार्जशीट फाइल कर दी गई है। 650 पेज की चार्जशीट में कई हैरान करने वाले दावे किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि आरोपी मनोजीत मिश्रा और अन्य ने मिलकर पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाए थे। वे वीडियो लीक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। चार्जशीट में कहा गया है कि ये वीडियो कॉलेज की दीवार में एग्जास्ट फैन वाले होल से बनाए गए थे।

रेप की पुष्टि

पीड़िता के मेडिकल एग्जामिनेशन में रेप की भी पुष्टि हुई है। पुलिस को जो सैंपल मिले थे उनकी भी फरेंसिक जांच की गई है। बता दें कि 25 जून को दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज के कैंपस में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया था। इस मामले में कॉलेज का पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा मुख्य आरोपी है। उसके अलावा जैब अहमद और प्रमीत मुखर्जी को भी चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है। गैंगरेप मामले में कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी को भी गिरफ्तार किया गया था।

वीडियो में आरोपियों की आवाज

कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आरोपी पीड़िता को घसीटकर कमरे तक ले गए थे। आरोपियों के मोबाइल से पीड़िता के अश्लील वीडियो मिले हैं। इन वीडियो में आरोपियों की आवाज भी थी। वॉइस सैंपल की भी जांच की गई है। इसके अलावा आरोपियों की मोबाइल लोकेशन भी घटना वाली जगह की ही पाई गई है।

8 बार पहले भी गिरफ्तार हो चुका है मनोजीत मिश्रा

सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बैनर्जी पर आरोप है कि उसने घटना की जानकारी होने के बाद भी गार्ड रूम लॉक कर दिया और पुलिस को जानकारी नहीं दी। बताया गया कि मनोजीत मिश्रा इस घटना से पहले भी आठ बार गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना सामने आने के बाद कॉलेज में अस्थायी कर्मचारी केरूप में काम करने वाले एक शख्स को निकाल दिया गया था। अहमद और मुखर्जी को भी कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन