21st September 2026

BREAKING NEWS

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

गणेश उत्सव में DJ पर नाचने को लेकर विवाद, खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत

बचाने के लिए भिड़ गया 10 साल का मुकेश, पत्थर मारकर भगाया

एक महीने से लापता थी महिला, रक्षाबंधन पर घर नहीं पहुंची तो खुला हत्या का राज

ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

Advertisment

केदारनाथ (उत्तराखंड) : केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा: दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल, एक लापता, रेस्क्यू जारी

admin Wed, Jun 18, 2025

केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जंगलचट्टी गधेरे के पास पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने के कारण छह यात्री इसकी चपेट में आ गए। इस दुखद घटना में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ ही एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।

SDRF और पुलिस ने तेजी से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही जंगलचट्टी पुलिस चौकी और DDRF की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। मलबे में दबे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायल तीनों यात्रियों में से एक महिला को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दो पुरुषों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गौरीकुंड भेज दिया गया है।

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

घटना के बाद से प्रशासन ने इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी है ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित तरीके से जारी रह सके। SDRF कमांडेंट ने जानकारी दी कि यात्रियों की आवाजाही पुलिस की निगरानी में कराई जा रही है। साथ ही पहाड़ों से गिरने वाले पत्थरों और मलबे से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इससे पहले भी हुआ था हादसा

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बारिश के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई थी। लगातार हो रही बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन