21st September 2026

BREAKING NEWS

बचाने के लिए भिड़ गया 10 साल का मुकेश, पत्थर मारकर भगाया

एक महीने से लापता थी महिला, रक्षाबंधन पर घर नहीं पहुंची तो खुला हत्या का राज

ट्रेन में बिना टिकट सफर किया तो जेब होगी ढीली! रेलवे ने बढ़ाई सख्ती, नए नियम लागू

इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेगा बैंकों का काम, घर से निकलने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

Advertisment

कवर्धा : कबीरधाम में 'योग संगम' कार्यक्रम का भव्य आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिलाई स्वस्थ जीवनशैली की शपथ

admin Sat, Jun 21, 2025

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर कबीरधाम जिले में 'योग संगम' और 'हरित योग' थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कवर्धा के पीजी कॉलेज डोम परिसर में हजारों लोगों ने एक साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री ने दिया नशामुक्ति और बेटी बचाओ का संदेश

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी को नियमित योग करने, नशा छोड़ने और 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि योग भारत की अनमोल प्राचीन विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरी दुनिया में सम्मान मिल रहा है। योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है।

योगासन और प्राणायाम का अभ्यास

कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के जिला प्रशिक्षक सुरेश चंद्रवंशी और आयुर्वेद विभाग के अनुभवी योग शिक्षकों ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम विलोम और कपालभाति जैसे योगासनों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने इन आसनों के स्वास्थ्य लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी।

हरित योग थीम पर खास जोर

इस बार 'हरित योग' थीम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे न केवल अपने स्वास्थ्य बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाएं और हरियाली बढ़ाएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन