24th June 2026

BREAKING NEWS

उच्च शिक्षा का सुनहरा मौका, मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए जल्द करें आवेदन, जानें क्या है क्राइटेरिया

किताबों की कमी पर निजी स्कूलों का बड़ा फैसला, 25 जून को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल रहेंगे बंद

महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर संकट! 20 हजार महिलाओं की ई-केवाईसी अब तक अधूरी

BCCI इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट के लिए इंडिया A, B और D टीम में चयन

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी नाबालिग फरार, सुरक्षा में बड़ी सेंध से प्रशासन में हड़कंप

Advertisment

पुणे का 'राजा रघुवंशी' जैसा केस : 17 करोड़ का पैलेस, प्राइवेट प्लेन और मौत की साजिश! मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर दूल्हे को खाई में धकेला

Media Yodha Desk Wed, Jun 24, 2026

पुणे: राजा रघुवंशी के हत्या का मामला तो सबको याद ही होगा. कैसे उसकी पत्नी सोनम ने घटना को अंजाम दिया था. महाराष्ट्र के पुणे से भी कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है. यहां के फेमस लोहगढ़ किले पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने गए युवा कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी. लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. पुणे पुलिस ने मंगलवार को घटना को लेकर बताया कि केतन  को उसकी मंगेतर और उसके एक पुरुष दोस्त ने कथित तौर पर गहरी खाई में धकेल दिया और इस घटना को हादसा बताकर पेश किया है. पुलिस ने केतन की की मंगेतर और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को सात दिन की कस्टडी में भेज दिया है.

नवंबर में होने वाली थी केतन की शादी 

बताया जा रहा है कि केतन अग्रवाल की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी. जिसके लिए परिवार में तैयारियां शुरू हो चुकी थी. इस बीच 18 जून को केतन का जन्मदिन था. ऐसे में वह अपनी मंगेतर और दोस्तों के साथ लोहागढ़ के किले पर घूमने गया था. केतन जब किले पर तस्वीरें खींच था. तभी वह 400 फीट गहरी खाई में गिर गया. शुरुआती जांच में इसे तेज हवाओं के बीच केतन का संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरने की घटना मानी गई थी. लेकिन जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो मामले में एक हफ्ते बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे आशंका मजबूत हुई कि केतन को उसकी मंगेतर और उसके दोस्त ने धक्का दिया है. 

पुलिस को कैसे हुआ शक

घटनास्थल का दौरा करने और टेक्निकल डिटेल्स की बारीकी से जांच करने के बाद पुलिस का शक और बढ़ गया.मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस कन्फ्यूज हो गई. उन्हें इस घटना पर शक हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि एक प्लानिंग हो सकती है. पुलिस की गहन जांच में शुरुआती नतीजा यह है कि उनकी मंगेतर जो उस समय केतन के बहुत करीब थी उसी ने उसे पीछे से जोर से धक्का दिया, जिससे वह घाटी में गिर गया.  इसके बाद उन्होंने उसकी मंगेतर और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया. मर्डर के पीछे असली मकसद क्या था, इसकी जांच शुरू हो गई है.

पुलिस को कैसे हुआ शक

घटनास्थल का दौरा करने और टेक्निकल डिटेल्स की बारीकी से जांच करने के बाद पुलिस का शक और बढ़ गया.मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस कन्फ्यूज हो गई. उन्हें इस घटना पर शक हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि एक प्लानिंग हो सकती है. पुलिस की गहन जांच में शुरुआती नतीजा यह है कि उनकी मंगेतर जो उस समय केतन के बहुत करीब थी उसी ने उसे पीछे से जोर से धक्का दिया, जिससे वह घाटी में गिर गया.  इसके बाद उन्होंने उसकी मंगेतर और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया. मर्डर के पीछे असली मकसद क्या था, इसकी जांच शुरू हो गई है.

उदयपुर में बुक हुआ था महल 

पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया हमने मंगेतर और उसके पुरुष मित्र को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच अब हत्या के पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है. पुलिस को यह भी पता चला है कि दोनों परिवारों ने विवाह समारोह के लिए राजस्थान के उदयपुर में 17 करोड़ रुपए में एक महल बुक किया था. जबकि मेहमानों को ले जाने के लिए दो प्लेन भी बुक हुए थे. लेकिन केतन की मौत के बाद उसके परिवार में शोक छाया हुआ है. घटना के बाद काफी मशक्कत के बाद केतन का रेस्क्यू किया गया था. जहां बड़ी मुश्किल से केतन खाई में मिला था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. 

कैसे बनी थी प्लानिंग

पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक, सिया गोयल केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी. वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थी. इसलिए उसने केतन से छुटकारा पाने का प्लान बनाया था. इसके लिए उसने अपने एक दोस्त की मदद ली थी. फिर केतन को उसके जन्मदिन के मौके पर लोहागढ़ ट्रेकिंग के लिए लोहागढ़ ले जाया गया. मौका मिलते ही दोस्तों की मदद से केतन को सीधे एक गहरी घाटी में धकेल दिया गया. केतन घाटी में गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

पुणे पुलिस का कहना है कि फिलहाल केतन की मंगेतर और उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद केस में कुछ बड़ा खुलासा हो सकता है. क्योंकि यह एक बड़ी घटना है. बता दें कि लोहगढ़ किला पुणे और मुंबई के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है. मानसून के मौसम में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन