24th September 2026

BREAKING NEWS

24 सितंबर को इन 6 राशियों की बदल सकती है स्थिति, प्रेम-करियर से लेकर धन और सेहत तक जानें भविष्यफल

रायपुर में विधानसभा-मंत्रालय के बीच सिटी बस में लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ वाहन

सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

Advertisment

Women’s Day पर रेल मंत्रालय का बड़ा तोहफा : अब मोबाइल से ही दर्ज होगी सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत

Media Yodha Desk Sun, Mar 8, 2026

नई दिल्ली : रेल मंत्रालय महिला दिवस के मौके पर महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। महिला रेलवे कर्मचारी 8 मार्च, यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर HRMS एप्लिकेशन के जरिए वर्कप्लेस से जुड़े सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रेल मंत्रालय ने 5 मार्च के सर्कुलर जारी कर कहा था कि भारत सरकार की मौजूदा गाइडलाइंस के अनुसार, महिला कर्मचारियों के साथ होने वाले सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायतों को दूर करने के लिए अलग-अलग लेवल पर कमेटियां बनाई जानी हैं। इसमें कहा गया है कि 'सेक्सुअल हैरेसमेंट इंसिडेंट नोटिफिकेशन फॉर एम्पावरमेंट (SHINE) ऑफ फीमेल एम्पलॉइज मॉड्यूल' का मकसद सेक्सुअल हैरेसमेंट की घटनाओं की रिपोर्टिंग को ज्यादा कॉन्फिडेंशियल बनाना और उन्हें तेजी से सुलझाना है।

सभी रेलवे जोने के मैनेजरों को भेजा गया सर्कुलर

सभी रेलवे जोन के जनरल मैनेजरों को भेजे गए सर्कुलर में कहा गया, "यह फीचर सभी महिला कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है और वे सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और यह ऐसी शिकायतों से निपटने के लिए नॉमिनेटेड संबंधित कमिटी को ऑनलाइन मिलेगी। इस पोर्टल में एक ऐसा फीचर है जिससे बाहरी विजिटर्स, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों/वर्कर्स या स्टूडेंट्स और महिला कर्मचारियों की ओर से शिकायत दर्ज की जा सकती है।"

8 मार्च को लॉन्च होगा ऐप

मंत्रालय ने कहा कि कर्मचारी एम्प्लॉई सेल्फ सर्विस के जरिए SHINE मॉड्यूल एक्सेस कर सकते हैं। सर्कुलर में कहा गया कि यह मॉड्यूल 8 मार्च को लॉन्च किया जाएगा, जो इंटरनेशनल महिला दिवस के साथ होगा।" सर्कुलर में आगे कहा गया, "फील्ड यूनिट्स IC (इंटरनल कंप्लेंट) कमिटी और सेक्सुअल हैरेसमेंट के मामलों से निपटने वाले अधिकारियों को नॉमिनेट कर सकती हैं। मॉड्यूल के वर्क फ्लो के बारे में डिटेल्ड गाइडलाइंस HRMS पोर्टल पर उपलब्ध होंगी।"

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन