10th May 2026

BREAKING NEWS

मेष और सिंह राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी, कर्क और धनु का दिन रहेगा खूबसूरत, जानें रविवार का भविष्यफल

मुख्यमंत्री निवास घेराव पड़ा भारी! NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

Advertisment

Nikki Murder Case : 9 साल की शादी, सिर्फ 9 महीने ससुराल में... निक्की की भाभी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Media Yodha Desk Sun, Aug 31, 2025

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस बीच रोहित की पत्नी और निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी का चौंकाने वाला बयान सामने आया है. निक्की की भाभी ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है.

निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी ने आरोप लगाते हुए कहा, "2016 में रूपवास गांव में निक्की के भाई रोहित से मेरी शादी हुई थी. शादी के डेढ़ महीने बाद दहेज के लिए मेरे साथ मारपीट की जाने लगी. मुझे पीटते थे, दहेज की मांग करते थे. मेरे पापा द्वारा दी गई गाड़ी को लेकर कहते थे कि ये गाड़ी मुझे पसंद नहीं."

मीनाक्षी ने दावा किया कि मेरी शादी को 9 साल हो गए हैं, लेकिन मैं ससुराल में सिर्फ 9 महीने ही रह पाई. जब मैं 5 लाख या 10 लाख रुपए लेकर जाती थी, तभी वो मुझे वहां रखते थे. मारपीट के दौरान खुद को बचाने के लिए मैं गांव की ओर भागी थी.

मीनाक्षी ने स्थानीय विधायक से अपील करते हुए कहा कि मैं भी पल्ला गांव की बेटी हूं. मैं उनके क्षेत्र की ही बेटी हूं. जैसे निक्की को न्याय दिलवाना चाह रहे हैं, वैसे मुझे भी न्याय दिलवा दें. 9 साल हो चुके हैं, मुझे उन्होंने छोड़ रखा है. पंचायत में जो फैसला हुआ था, वो डिसमिस हो गया.

एक तरफ निक्की हत्याकांड की असली वजह पर उठते सवालों के जवाब खोजे जा रहे हैं, वहीं निक्की की भाभी के आरोपों ने लोगों को चौंका दिया है. निक्की हत्याकांड में उनकी पति विपिन भाटी, सास दया भाटी, ससुर सत्यवीर भाटी और जेठ रोहित भाटी की गिरफ्तारी हो चुकी है. कोर्ट ने 25 अगस्त को चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन