8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CRIME NEWS : 8वीं के छात्र ने की 10वीं के छात्र की हत्या, बवाल के बाद आक्रोशित भीड़ ने स्कूल में किया उत्पात

Media Yodha Desk Wed, Aug 20, 2025

गुजरात के अहमदाबाद में छात्र की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ है। गुस्साई भीड़ ने स्कूल में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बताया जा रहा है मंगलवार को मणिनगर पूर्व के सेवंथ डे एडवांटीज चर्च स्कूल में 8वीं के छात्र ने बहस के बाद 10वीं के छात्र को चाकू मार दिया था। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों और सिंधी समाज के लोगों ने जमकर बवाल काटा।

प्रिंसिपल और अन्य कर्मचारियों पर भी हमला

छात्र की मौत के बाद, सिंधी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में स्कूल में जमा हो गए और हंगामा मचा दिया। भीड़ परिसर में घुस गई और जो भी मिला उस पर हमला कर दिया। उन्होंने पास में खड़ी स्कूल बसों, कारों और दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की। एक बार तो उन्होंने एक कर्मचारी का कॉलर पकड़कर उसे ऊपर खींच लिया, जबकि प्रिंसिपल और अन्य कर्मचारियों को भी पीटा गया। स्कूल के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दी गईं व संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया। स्थिति बेकाबू होते देख तुरंत मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई।

पुलिस के सामने भी भीड़ कर्मचारियों की पिटाई करती रही। स्थिति इतनी हिंसक हो गई कि जब पुलिस ने कर्मचारियों को बचाने की कोशिश की, तो भीड़ उन्हें पीटती रही और एक पुलिस वाहन को पलटने की भी कोशिश की। बाद में, भीड़ ने स्कूल के बाहर सड़क जाम कर दिया।

स्कूल के बाहर जमा हुए 2000 से ज्यादा लोग

मणिनगर के स्थानीय विधायक, डीसीपी बलदेव देसाई और एसीपी स्थिति को संभालने के लिए स्कूल पहुंचे। बजरंग दल, विहिप और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य भी भगवा गमछा बांधकर 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए पहुंचे। स्कूल के बाहर 2,000 से ज्यादा लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए जमा हो गए थे। आखिरकार पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन