7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

Rohit Arya Encounter : 19 लोगों को बनाया बंधक, जानिए कौन था यूट्यूबर रोहित आर्य; जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

Media Yodha Desk Fri, Oct 31, 2025

Rohit Arya Encounter: मुंबई के पवई इलाके में 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाले की मुठभेड़ में मौत हो गई है। रोहित आर्य नाम के शख्स ने घायल होने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस का कहना है कि आर्य ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह कुछ लोगों से बात करने की इच्छा जता रहा था। साथ ही उसने धमकी भी दी थी कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वह सब कुछ आग के हवाले कर देगा और बच्चों को भी नुकसान पहुंचाएगा। आखिर कौन था रोहित आर्य और उसकी मांगें क्या थीं?

कौन था रोहित आर्य

महाराष्ट्र के ही पुणे का रहने वाला आर्य मुंबई स्थित आरए स्टूडियो में एक कर्मचारी था। वह यूट्यूब चैनल भी चलाता था। वह बीते कुछ दिनों से कथित तौर पर ऑडिशन संचालित कर रहा था, जिसमें कई लोग शामिल हो रहे थे। खास बात है कि उसे शिक्षा विभाग से जुड़ा एक टेंडर भी मिला था और उस समय शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर थे।

आर्य का दावा था कि उसे प्रोजेक्ट के लिए भुगतान नहीं किया गया था। साथ ही 2023 में उसने स्वच्छता मॉनिटर कॉन्सेप्ट की शुरुआत भी की थी। उसके आरोप थे कि उसे न तो इसका श्रेय मिला और न ही भुगतान किया गया। साथ ही आरोप लगाए थे कि इस कॉन्सेप्ट को उससे छीन लिया गया था। मुंबई पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन