20th April 2026

BREAKING NEWS

मुठभेड़ के बाद बढ़ी दहशत... परतापुर एरिया कमेटी का सक्रिय नक्सली दासरू ने किया आत्मसमर्पण

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी की सभी याचिकाएं एक साथ टैग, 23 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई

छत्तीसगढ़ के इस शहर में अब वर्दी में दिखेंगे ऑटो चालक, पुलिस का बड़ा फैसला, 7 दिन की सख्त डेडलाइन जारी

पोल से भिड़ी थार, मौके पर 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

तलवार और पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक

Advertisment

Shreyas Iyer की बहन ने बॉयफ्रेंड से कर लिया ब्रेकअप : सरेआम बताया लव-लाइफ का कड़वा सच!

Media Yodha Desk Mon, Apr 20, 2026

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को कौन नहीं जानता। क्रिकेट के मैदान पर अपने तूफानी अंदाज के लिए मशहूर श्रेयस अय्यर अक्सर अपनी लिंक-अप की अफवाहों को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच श्रेयस की बहन श्रेष्ठा भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में श्रेष्ठा अय्यर, स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 19 फेम प्रणित मोरे के शो में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। श्रेष्ठा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन चुका है। इस वीडियो में श्रेष्ठा बता रही हैं कि कैसे उन्होंने शराब के नशे में अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया और इसके लिए उन्होंने अपनी दोस्त के साथ मिलकर प्लानिंग की थी।

चर्चा में श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रणित, श्रेष्ठा से लाइव शो के दौरान पूछते हैं- 'तू शराब पीती है क्या?' इस पर श्रेष्ठा बताती हैं कि वह एक समय पर शराब पीती थीं, लेकिन अब छोड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने शराब पीना छोड़ा है। प्रणित इसके बाद फिर श्रेष्ठा से पूछते हैं कि, शराब पीने के बाद क्या वो कुछ करती हैं? जवाब में श्रेष्ठा ने कहा नहीं और इसी के साथ शराब छोड़ने की वजह का भी खुलासा किया।

शराब के नशे में बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप

प्रणित के सवाल का जवाब देते हुए श्रेष्ठा कहती हैं- 'वजह कुछ और थी। इससे बड़ा कुछ कांड हुआ था। हम दोनों ने साथ ब्रेकअप किया था। मैंने और मेरी दोस्त ने। हमने एक साथ मिलकर प्लान बनाया था। हमने शराब पी और इसी रात अलग-अलग लड़कों से ब्रेकअप करने का प्लान बनाया। वो टॉक्सिक नहीं थे, लेकिन हमने फैसला किया कि अब हम ब्रेकअप कर लेंगे। वो बस हमारे लिए सही नहीं थे।' श्रेष्ठा बताती हैं कि उन्होंने फोन पर नहीं बल्कि आमने-सामने बैठकर ब्रेकअप किया था, वो भी शराब पीने के बाद।

हैरान हुए लोग

श्रेष्ठा अय्यर का ये वीडियो देखने के बाद यूजर भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये क्या क्रिंजपना है?' एक अन्य ने लिखा-  'ये अपने भाई की इमेज खराब कर रही है। श्रेयस के लिए बुरा लग रहा है।' ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर श्रेष्ठा अय्यर को निशाने पर ले रहे हैं। बता दें, श्रेष्ठा क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी वह एक्टिव हैं। उन्होंने 'एग्रीमेंट करले' नाम का आइटम सॉन्ग भी किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन