8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

NCW का बड़ा एक्शन : प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा 22 जून को तलब, DGP को दिए सख्त निर्देश

Media Yodha Desk Fri, Jun 12, 2026

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गुरुग्राम में आयोजित एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान कथित रूप से महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाली टिप्पणियों के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर आयोग ने मामले को गंभीर बताते हुए हरियाणा पुलिस से तत्काल '370 की बिरयानी' मामले पर कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने कहा कि किसी महिला की सहमति, गरिमा और शारीरिक स्वायत्तता को कमजोर करने वाले व्यवहार को मनोरंजन या कॉमेडी के रूप में पेश करना बेहद चिंताजनक है। सोशल मीडिया पर भी प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

DGP को कार्रवाई के निर्देश

आयोग के अनुसार, प्रणित मोरे की शो में दिखाए गए इस तरह के कंटेंट महिलाओं की सुरक्षा और समाज में लैंगिक हिंसा के प्रति सोच पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर मामले में तुरंत, सख्त और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) भी मांगी है। आयोग ने यह भी जानकारी मांगी है कि क्या संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वायरल वीडियो की जांच और उसके सत्यापन की क्या स्थिति है? साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों, कलाकारों और स्थल प्रबंधन के खिलाफ चल रही जांच अब तक कहां तक पहुंची है?

प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा को भेजा समन

इसके अलावा, आयोग ने राज्य पुलिस से यह भी कहा है कि भविष्य में सार्वजनिक मनोरंजन मंचों और डिजिटल प्लेटफॉर्मों का उपयोग महिलाओं के प्रति अपमानजनक या उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाले कंटेंट का प्रमोशन न हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस जारी कर 22 जून 2026 को शाम 4 बजे आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिला की सहमति किसी भी स्थिति में समझौते का विषय नहीं हो सकती और यौन उत्पीड़न या महिलाओं की गरिमा के खिलाफ व्यवहार को कॉमेडी या मनोरंजन के रूप में प्रस्तुत करना अस्वीकार्य है।

प्रणित मोरे ही नहीं, इन कॉमेडियन का भी विवादों से नाता

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपने यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड को लेकर लंबे समय तक विवादों में थे, जिसके बाद समय रैन को अपना ये शो को बंद करना पड़ा था। अब प्रणित मोरे भी अपने एक कॉमेडी शो के चलते मुसीबत में फंस गए हैं। यही नहीं, मुनव्वर फारूकी, कुणाल कामरा और एल्विश यादव भी सोशल मीडिया पर तीखी आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन