23rd September 2026

BREAKING NEWS

रायपुर में विधानसभा-मंत्रालय के बीच सिटी बस में लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ वाहन

सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

Advertisment

Priyanka-Nick : निक जोनस ने शेयर की प्रपोजल की अनदेखी तस्वीर, रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, रिएक्शन ने जीता दिल

Media Yodha Desk Tue, Jul 21, 2026

Priyanka-Nick: निक जोनस ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए उस खास पल को याद किया, जब उन्होंने आठ साल पहले अपनी लेडी लव प्रियंका चोपड़ा जोनस को प्रपोज किया था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निक ने प्रपोजल वाली रात की एक बेहद प्यारी थ्रोबैक सेल्फी शेयर की। निक की इंस्टा स्टोरी रिशेयर कर बॉलीवुड की देसी गर्ल ने बहुत ही प्यारा जवाब दिया। इस थ्रोबैक प्रपोजल फोटो में आप एक्ट्रेस को रिंग फ्लॉन्ट करते देख सकते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब निक और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए खुलकर अपना प्यार जाहिर किया हो। यही वजह है कि दोनों हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं।

निक-प्रियंका की थ्रोबैक प्रपोजल फोटो

इस तस्वीर में सिंगर कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं, जबकि प्रियंका अपना चेहरा आधे-अधूरे ढंग से हाथ से छिपाते हुए अपनी चमचमाती हुई सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा था, '8 साल पहले उन्होंने हां कहा था' और साथ में एक रिंग वाला इमोजी भी लगाया था। इस पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'मैं शुक्रगुजार हूं कि आपने मुझसे पूछा।'

priyanka chopra

जोधपुर में निक-प्रियंका ने की थी शादी

निक जोनस ने 19 जुलाई 2018 को प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया था। इसके लिए उन्होंने लंदन में 'टिफनी एंड कंपनी' का पूरा स्टोर बंद करवा दिया था ताकि सगाई के लिए सबसे अच्छी अंगूठी चुन सकें। यह खुलासा खुद कपल ने द जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट में किया था। प्रियंका ने जय शेट्टी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों ने डेटिंग के 6 महीने के अंदर ही शादी कर ली थी। इस लोकप्रिय कपल ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में शादी की थी। उनकी शादी में ईसाई और हिंदू दोनों तरह की रस्में निभाई गई थीं।

प्रियंका ने निक को बताया अपना हैप्पी प्लेस

जनवरी 2022 में इस कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। हाल ही में प्रियंका ने 'द जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट' पर अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। इस ग्लोबल आइकॉन ने बताया था निक उनके आस-पास होते हैं तो वह पूरी तरह बेफिक्र हो जाती हैं और खुशी-खुशी उन्हें जिम्मेदारी संभालने देती हैं। वह अपने पति को प्यार से बाबू भी बोलती हैं और कहती है, 'ये मेरा हैप्पी प्लेस है'। इसी दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि निक जोनस 'गॉसिप किंग' हैं।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

काम की बात करें तो प्रियंका एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह महेश बाबू के साथ मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन