21st September 2026

BREAKING NEWS

गुटखे के गोदाम पर GST की रेड! दो मशीनें और 30 बोरा तैयार माल जब्त, जांच में जुटी टीम

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराया, अब गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगा मुकाबला

मोटर सायकल चोरों के खिलाफ लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, चोरी गये 06 मोटर सायकल जप्त

छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

Advertisment

'सितारे ज़मीन पर' ट्रेलर विवादों में : आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' का ट्रेलर रिलीज़ होते ही विवादों में, सोशल मीडिया पर फैंस बता रहे हैं इसे 'चैंपियंस'

admin Wed, May 14, 2025

आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ पर उठा विवाद, ‘चैंपियंस’ की कॉपी बताकर ट्रोल कर रहे फैंस

हैदराबाद | 14 मई 2025 — आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है, लेकिन सकारात्मक कमेंट्स की जगह फिल्म अब विवादों में घिर चुकी है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का दावा है कि यह फिल्म स्पेनिश फिल्म ‘कैंपियोन्स’ के अंग्रेजी रीमेक ‘चैंपियंस’ की फ्रेम-बाय-फ्रेम कॉपी है।


ट्रेलर देखकर भड़के फैंस, बोले- “आमिर को अब रीमेक से दूर रहना चाहिए”

जैसे ही फिल्म का ट्रेलर सामने आया, सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने ट्रेलर के शॉट्स को 'चैंपियंस' फिल्म के दृश्यों से तुलना करते हुए कहा कि आमिर खान की यह फिल्म पूरी तरह से उसी की नक़ल लग रही है।

एक यूजर ने लिखा,

फॉरेस्ट गंप की असफलता के बाद आमिर को ओरिजिनल कंटेंट पर फोकस करना चाहिए था।”

दूसरे ने टिप्पणी की,

ये फिल्म 'चैंपियंस' की हूबहू कॉपी लगती है, सिर्फ भाषा बदली है।”

कुछ लोगों ने ट्रेलर के स्क्रीनशॉट शेयर कर दोनों फिल्मों के सीन की तुलना भी की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कथानक और फ्रेम सेटअप में काफी समानता है।


क्या है 'सितारे ज़मीन पर' की कहानी?

‘सितारे ज़मीन पर’ में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो दिव्यांग खिलाड़ियों की एक टीम को ट्रेनिंग देते हैं। यह कहानी संघर्ष, हौसले और इंसानियत की है। हालांकि यह प्लॉट काफी प्रेरणादायक लग रहा था, लेकिन दर्शकों का ध्यान इस बात पर टिक गया कि यह कथानक ‘चैंपियंस’ की रीमेक जैसा है।

‘चैंपियंस’ खुद स्पेनिश फिल्म ‘कैंपियोन्स’ (Campeones) का अडाप्टेशन है, जो एक बास्केटबॉल कोच और दिव्यांगों की टीम की भावनात्मक यात्रा को दिखाती है। ‘चैंपियंस’ फिलहाल JioCinema और Disney+ Hotstar पर उपलब्ध है।


नई प्रतिभाओं के साथ वापसी कर रहे आमिर खान

‘सितारे ज़मीन पर’ से आमिर खान दो साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई थी।

इस फिल्म के जरिए आमिर खान प्रोडक्शंस ने 10 नए कलाकारों को लॉन्च किया है, जिनमें ऋषभ जैन, गोपी कृष्ण वर्मा, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, आशीष पेंडसे, नमन मिश्रा, आयुष भंसाली जैसे नाम शामिल हैं।


निर्देशक, म्यूज़िक और रिलीज़ डेट

‘सितारे ज़मीन पर’ का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसका संगीत तैयार किया है मशहूर तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने और गीत लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने।

फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन