7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

सोशल मीडिया पर वायरल : दुर्गा पूजा पंडाल में युवक एयरगन-पिस्टल लेकर डांस करते नजर आए

बलरामपुर : बलरामपुर थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिंड्रा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल स्टेज पर एयरगन और पिस्टल लहराते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक “चली समियाना में गोली के गाने” में एयरगन और पिस्टल लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शारदीय नवरात्र माह अक्टूबर 2025 का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही लोगो में नाराजगी जताई जा रही है। गांव के ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह से एयरगन और पिस्टल से गोली चलाई जा रही है अगर किसी को गलती से गोली लग जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी, गांव के लोग दहशत में है।

वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि तीन- चार युवक एयरगन और पिस्टल हाथ में लिए हुए डांस कर रहे हैं वहीं एक युवक तो भीड़ के बीच हवाई फायरिंग करते भी नजर आ रहा है। इस तरह की हरकतों को लेकर लोग सोशल मीडिया पर युवकों की कड़ी आलोचना कर रहे है।पुलिस ने बताया कि यह एयरगन और पिस्टल पटाखा वाला है, जांच उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://twitter.com/i/status/1979968293932036208

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन