7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

CG : होटल में खूनी खेल – बेरहमी से पीट-पीटकर युवक की मौत, घटना से सनसनी

दुर्ग : थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत ईडब्ल्यूएस के सामने कसारीडीह निवासी ऋषि निर्मलकर (19 वर्ष), पिता प्रहलाद निर्मलकर की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत को लेकर मामला संदिग्ध बताया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार ऋषि पर कुछ लोगों की उधारी थी. 20 जनवरी 2026 को वह अपने दोस्त विनय चौरे के साथ स्टेशन की ओर जा रहा था.

इसी दौरान मालवीय नगर चौक के पास कार में सवार उसके 4-5 परिचित दोस्त मिले और साथ चलने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया. इसके बाद सभी लोग एक होटल पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और ऋषि के साथ हाथापाई व मारपीट की गई. बताया जा रहा है कि बाद में अन्य दोस्तों से फोन पर बातचीत के बाद ऋषि को होटल से बाहर अज्ञात व्यक्तियों के साथ देखा गया और उसे एक परिचित के पास छोड़ दिया गया.

इसके बाद 24 जनवरी को ऋषि की तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजन उसे उपचार के लिए भिलाई स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी प्रशांत राव पिता लक्ष्मण राव को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन