7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

CG CRIME : टोनही के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी हमलावर गांव छोड़कर फरार

नारायणपुर : जिले के अबूझमाड़ के थाना सोनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इरपानार में जादू-टोना के संदेह में 48 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई. घटना 30 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 7 बजे की है. मृतका के पति लक्ष्मण मेटामी जब अपने साले के घर आग तापने गए हुए थे, उसी दौरान मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया, आरोपियों ने लकड़ी के डंडे एवं फरसा की बेंट से महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आया है कि महिला की हत्या अंधविश्वास एवं जादू-टोना के संदेह के चलते की गई, क्षेत्र में फैली ऐसी कुरीतियों ने एक निर्दोष महिला की जान ले ली, घटना की सूचना पर थाना सोनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुए भारतीय भ न्याय संहिता की धारा 103, 3 (5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 12/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की. मामले के मुख्य आरोपी पंडी राम वड्डे को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

यह घटना अंधविश्वास के खिलाफ कानून और समाज दोनों की संयुक्त लड़ाई की आवश्यकता को रेखांकित करती है टोनही जैसे आरोप आज भी जानलेवा साबित हो रहे हैं, जो सामाजिक जागरूकता की कमी को उजागर करते हैं. इस वारदात ने न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि सामाजिक चेतना पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन