8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG Crime News : विवाद के बाद पत्नी बच्चे को साथ ले गई, नाराज़ पति ने गुस्से में पटककर कर दी हत्या

अंबिकापुर : नशा ही नाश का कारण बनता है, इसका ताजा उदाहरण छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना है. शराब की लत ने न केवल एक परिवार को उजाड़ा, बल्कि निर्दोष मासूम की जान भी ले ली. शादी के तीन साल में पत्नी ने जाने कितनी तकलीफें सही होंगी, लेकिन जिस गर्भ में उसने नौ महीने तक अपने बच्चे को पाला, उसी की मौत का गम वह कैसे सह पाएगी, यह अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. 

कलयुगी पिता ने की बेटे की हत्या

पूरा मामला है अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी का है, जहां कलयुगी पिता ने अपने दो साल के बेटे को पटककर मौत के घाट उतार दिया. हादसे के बाद मासूम को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृत बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जुगलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

तेरे बेटे को मौत के घाट उतार रहा हूं…

हत्या करने से पहले आरोपी जुगलाल ने अपनी पत्नी विनीता सिंह को फोन किया था. उसने कॉल पर कहा कि तेरे बेटे हर्षित को मौत के घाट उतार रहा हूं. जिसे सुनकर विनीता ये सब सुनकर सदमे में आ गई. हड़बड़ाकर वह मायके से ससुराल आने की तैयारी हो रही थी, इस दौरान एक और कॉल आया. बताया गया कि उनका बेटा हर्षित नहीं रहा. उसके पिता ने पटक-पटक कर बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है.

2022 में हुई थी शादी, शराब के नशे में आरोपी करता था मारपीट

जानकारी के मुताबिक, मृतका की मां विनीता सिंह और जुगलाल सिंह की साल 2022 में शादी हुई थी. कुछ दिन ठीक चला फिर शराब पीकर आए दिन मारपीट करना शुरु कर दिया था. जिसके बाद बेटे हर्षित को लेकर मायके चली गई. वह एक साल से अपने मायके मैनपाट के रोपाखार में रह रही थी.

मां का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि जुगलाल ने कहा था कि वब बेटे के बिना जी नहीं पाएगा और इसी बहाने उसे अपने साथ ले गया. लेकिन आज उसी ने बेटे को बेरहमी से मार डाला. अब पीड़ित मां ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन